फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   रसोईघर में गैस रिसाव से युवक झुलसा

रसोईघर में गैस रिसाव से युवक झुलसा

Sat, 09 Sep 2017 11:56 PM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
रसोईघर में गैस रिसाव से युवक झुलसा

विज्ञापन
अजीतगंज (मैनपुरी)। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव अजीतगंज में शुक्रवार रात को रसोई में गैस रिसाव के चलते लगी आग में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। वह भतीजी के लिए दूध गर्म करने आया था। गंभीर हालत में उसे सैफई रेफर किया गया है।

थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव अजीतगंज निवासी ओमप्रकाश गुप्ता का 16 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार शुक्रवार रात को छत पर सो रहा था। रात करीब 2.30 बजे उसकी भतीजी ने रोना शुरू कर दिया। रोने की आवाज सुनकर वह जाग गया और भाभी से दूध की बोतल लेकर रसोई में दूध गर्म करने चला गया।
विज्ञापन


उसने जैसे ही गैस जलाने के लिए माचिस जलाई तभी रसोई में भरी गैस ने आग पकड़ ली। आज की तेज लपटों की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गया। चीख सुनकर परिवारीजन छत से नीचे आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन में सुमित को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से गंभीर हालत में सैफई के लिए रेफर किया गया है। समाचार लिखे जाने तक घटना के संबंध में थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed