{"_id":"59b188a94f1c1bf87f8b4c71","slug":"61504807081-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया
Updated Thu, 07 Sep 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
demo pic
कुरावली(मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव नगला छिद्दू निवासी युवती की नामजद आरोपियों ने हत्या करने के बाद शव को गांव के बाहर पेड़ पर लटका दिया। गुरुवार सुबह शव मिलने के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया। परिवारीजनों ने आरोप लगाया कि गांव से एक युवती के चले जाने के बाद उसके परिवारीजन रोजना युवती से पता बताने का दबाव बना रहे थे। देख लेने की धमकी दे रहे थे। पुलिस ने नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव नगला छिद्दू से कुछ समय पूर्व एक युवती घर से चली गई थी। घर से गई इस युवती की पडोसी आरती (20) से गहरी दोस्ती थी। जिसके चलते घर से गई युवती के परिवारीजन उसे पता बताने के लिए दबाव बना रहे थे। जब आरती ने जानकारी होने से मना कर दिया तो उसे देख लेने की धमकियां देने लगे।
बुधवार रात को वह मां के साथ खेत पर शौच के लिए गई थी। तभी वहां पहले से मौजूद महेश, बंटू और अनूप ने उसके पकड़ लिया। मां ने जब विरोध किया तो उन्हें धमका कर वहां से भगा दिया। आरोपी युवती को अगवा कर ले गए थे। महिला ने जब घर जाकर जानकारी दी तो परिवारीजनों व ग्रामीणों ने तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
गुरुवार तड़के करीब तीन बजे युवती का शव गांव के बाहर चमरौदा के पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी से लटका मिला। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पिता ने नामजद आरोपियों पर हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।