फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   अखिलेश की गिरफ्तारी पर भड़के सपाई

अखिलेश की गिरफ्तारी पर भड़के सपाई

Fri, 18 Aug 2017 12:05 AM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
अखिलेश की गिरफ्तारी पर भड़के सपाई
सपाई - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
मैनपुरी/किशनी/कुसमरा/करहल। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के बाद जिले में सपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। कार्यकर्ताओं ने जिले भर में मुख्यमंत्री योगी का पुतला फूंका और जाम लगाकर नारेबाजी की।

सपा कार्यकर्ताओं ने ईशन नदी पुल के पास मुख्यमंत्री योगी का पुतला फूंककर नारेबाजी की। आधा घंटे तक ईशन नदी चौराहे पर जाम भी लगाया। सूजर सिंह आचार्य, बलवीर सिंह, देवेंद्र सिंह यादव, नृप चौधरी, नसीर वारसी, राजेश खटीक, जहरीबाबा, देवेंद्र यादव राजू ढकरई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


किशनी में गुरुवार को सपाइयों ने बस स्टैंड तिराहे पर सपा नगर अध्यक्ष डैनी यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका। कार्यकर्ता पूर्व मुख्यमंत्री की उन्नाव में गिरफ्तारी से बेहद आक्रोशित थे। सपाइयों ने आधे घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग ग्वालियर-बरेली को जाम रखा। मुख्यमंत्री व भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। नगर महासचिव रामबाबू सविता, मंगल रावत, नरेंद्र यादव, मुकेश यादव, मोनू यादव, संजीव यादव, बीटू यादव, रामू यादव आदि सपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुसमरा में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को गिरफ्तार करने पर नगर के सपा नेता नरेंद्र सिंह यादव, किशनी विधानसभा अध्यक्ष जगराम सिंह यादव व छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत यादव के नेतृत्व में करीब पांच दर्जन सपाइयों ने नगर के यादव नगर चौराहे पर जाम लगा दिया। आधा घंटे तक जाम में स्कूली बच्चे भी फंसे रहे।

करहल में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किशनी चौराहे पर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी और अरविंद प्रताप जिंदाबाद और भाजपा व मुख्यमंत्री योगी मुर्दाबाद के नारे लगाए। सपाइयों ने औरैया में जिला पंचायत चुनाव नामांकन कराने जा रहे सपा नेताओं की पुलिस द्वारा गिरफ्तारी की कड़े शब्दों में निंदा की।


प्रधान अखिलेश यादव, संजू यादव, राहुल बीडीसी, सुभाष चंद्र, रामनरेश आदि शामिल हैं। ब्लाक प्रमुख बिल्लू सिंह यादव ने भी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित सपा नेताओं की गिरफ्तारी को निंदनीय बताया। कहा कि योगी सरकार अलोकतांत्रिक, दमनकारी और तानाशाही हथकंडे अपना रही है। सपा इसका विरोध करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed