{"_id":"597397b74f1c1b330d8b47d7","slug":"61500747703-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक की पुत्री की बाइक सवारों ने किया अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षक की पुत्री की बाइक सवारों ने किया अपहरण
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी शिक्षक की पुत्री का शुक्रवार दोपहर को बाइक सवार युवकों ने अपहरण कर लिया। परिवारीजनों ने थाने में नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
एक मोहल्ला निवासी शिक्षक परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार को उनकी छोटी पुत्री करहल रोड स्थित आईटीआई गई थी। दोपहर करीब तीन बजे जब वह वापस लौट रही थी। तभी बाइक पर सवार होकर आए दो युवक संजू और कर्मवीर ने जबरदस्ती बाइक पर बैठा लिया। छात्रा की चीख पुकार सुनकर जब तक लोग एकत्रित होते तब तक बाइक सवार दूर निकल गए। परिवारीजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए।
काफी तलाश करने के बाद भी जब कोई पता नहीं लगा तो थाने पहुंचे। वहां नामजद आरोपियों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। छात्रा को उठाकर ले जाने वाले युवक कौन थे और क्यों ले गए हैं इसका पता किया जा रहा है।