{"_id":"595a988e4f1c1bf6058b4644","slug":"61499109518-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूके पुलिस ने वापस कराए शू कंपोनेंट फर्म के 28 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूके पुलिस ने वापस कराए शू कंपोनेंट फर्म के 28 लाख
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। यूके के हैकर्स ने शहर की एक जूता उत्पाद बेचने वाली फर्म की ईमेल आईडी हैक कर ली। चीन की कंपनी का फर्जी ईमेल भेज दिया। यूके की लौयड बैंक के खाते में 28 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। कारोबारी ने आईजी से शिकायत की। साइबर सेल ने यूके के ओल्डहैम शहर की पुलिस से ईमेल से संपर्क किया। इस पर वहां की पुलिस ने बैंक से दो दिन में रकम वापस करा दी।
सिकंदरा निवासी दीपक कुंद्रा की इंडस्ट्रियल एरिया में फुट कंपोनेंट की कंपनी है। उनकी कंपनी चीन की कंपनी से कारोबार करती है। एक महीने पहले हैकर्स ने दीपक की कंपनी की ईमेल आईडी को हैक कर लिया। दीपक ने चीन की कंपनी को ईमेल भेजकर लेदर मंगाया। इसी बीच उनकी ईमेल आईडी पर एक मेल आया, जोकि चीन की कंपनी से मेल खाता था। इसमें यूके के ओल्डहैम सिटी की लौयड्स बैंक के एक एकाउंट नंबर में रकम जमा करने के बारे में लिखा था। 16 जून को दीपक ने कंपनी के बैंक आफ बड़ौदा के खाता से 42729 डालर (करीबन 28 लाख) रुपये आनलाइन ट्रांसफर कर दिए। उन्होंने माल नहीं आने पर चीन की कंपनी से संपर्क किया। कंपनी ने बताया कि पेमेंट नहीं होने की वजह से माल नहीं भेजा है। दीपक ने ईमेल को चेक किया तो खाता नंबर अलग निकला। तब उन्हें धोखाधड़ी की जानकारी हो सकी। 21 जून को आईजी मुथा अशोक जैन से शिकायत की। आईजी ने मामले की जांच अपनी साइबर सेल को सौंपी। साइबर सेल ने बैंक आफ बड़ौदा के अधिकारियों से बात की। इसके बाद लौयड्स बैंक के अधिकारियों से ईमेल से धोखाधड़ी की जानकारी देकर पेमेंट को रोक देने को कहा। साइबर सेल ने ओल्डहैम सिटी की पुलिस से भी संपर्क साधा। 27 जून को धोखाधड़ी से संबंधित तमाम सुबूत ईमेल से वहां की पुलिस को भेजे। इसके बाद ओल्डहैम सिटी की पुलिस ने लौयड्स बैंक के खाते में गई रकम को दीपक की कंपनी के खाते में ट्रांसफर करा दिया। दो दिन में उनके खाते में रकम आ गई। पैसा वापस मिलने से कारोबारी ने राहत की सांस ली।
पहले भी बने हैं जूता निर्यातक शिकार
इससे पहले भी सिकंदरा क्षेत्र की ही एक जूता निर्यातक कंपनी की ईमेल आईडी हैक कर ली गई थी। हैकर्स ने 90 लाख से ज्यादा की रकम अपने खाते में ट्रांसफर करा ली थी। हरीपर्वत क्षेत्र की भी एक जूता निर्यातक कंपनी के साथ ऐसा हुआ था। तब भी हैकर्स ने रकम यूके की एक बैंक के खाते में ट्रांसफर करा ली थी।
विज्ञापन
खाता खोलने वाले की जानकारी की जा रही
साइबर सेल ने बताया कि उन्होंने ओल्डहैम शहर की लौयड्स बैंक को ईर्मल किया था। इस पर बैंक से पुलिस के पास फोन आया। मगर, बैंक के अधिकारी ने फोन पर दीपक के खाते से ट्रांसफर हुई रकम के बारे में जानकारी देने से मना कर दिया। इसके बाद ही साइबर सेल ने गूगल पर यूके पुलिस की वेबसाइट से ओल्डहैम पुलिस की ईमेल आईडी पता की। इसके बाद मेल भेजा। अब वहां की पुलिस खाता खोलने वाले के बारे में पड़ताल में जुटी है।