फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   भाजपा विधायक ने पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष पर दर्ज कराया मामला, विरोध

भाजपा विधायक ने पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष पर दर्ज कराया मामला, विरोध

Sat, 16 Jun 2018 10:31 PM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
भाजपा विधायक ने पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष पर दर्ज कराया मामला, विरोध
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। भाजपा विधायक डॉ. मुकेश वर्मा ने अपनी ही पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद पचौरी सहित सात लोगों के खिलाफ जमीन पर अवैध कब्जा करने, विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी का अभियोग दर्ज कराया है।
विज्ञापन


मामला थाना मटसेना के ग्राम नगला श्रोती स्थित भूमि का है। थाना उत्तर के श्रीनगर जलेसर रोड निवासी डा. मुकेश कुमार वर्मा जो वर्तमान में शिकोहाबाद से भाजपा विधायक हैं। थाना मटसेना पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 15 जून 2015 को नगला श्रोती स्थित भूमि का बैनामा मैंने और थाना रसूलपुर क्षेत्र के नया रसूलपुर निवासी ब्रजमोहन कश्यप ने बैनामा मायाराम प्रहलादपुर करहल मैनपुरी से ही कराया था। इसका कोई बंटवारा भी नहीं हुआ था।
विज्ञापन


उक्त भूमि पर दोनों का अधिकार है। बंटवारा नहीं होने के बावजूद भी 27 जुलाई 2017 को ब्रजमोहन कश्यप से एक प्लाट 1005.375 मीटर का बैनामा उमादेवी के नाम करा लिया था। जानकारी होने पर बैनामा को निरस्त कराने को कहा तो वह तैयार नहीं हुए। 13 जून को उक्त लोगों ने प्लाट पर निर्माण कराना शुरू कर दिया। विरोध करने साथियों के साथ पहुंचे तो उक्त लोगों ने गाली गलौज करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी। विधायक की तहरीर पर मटसेना थाना
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने थाना रसूलपुर नया रसूलपुर निवासी ब्रज मोहन कश्यप, सरगवां निवासी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद पचौरी, नगला श्रोती निवासी आदित्य कुमार, आदित्य के बेटा अशोक कुमार, पत्नी उमादेवी, उमाशंकर और गौरव उपाध्याय के खिलाफ भूमि पर अवैध कब्जा करने, विरोध पर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed