{"_id":"5a3d3f954f1c1b8d698c33d8","slug":"51513963413-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस खंभे की केबल काट ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दस खंभे की केबल काट ले गए चोर
Updated Fri, 22 Dec 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
बिजली के तार
मैनपुरी। गांव बातरा हार से घमुर्रा तक बिछाई जा रही बिजली केबल रात चोर काट ले गए। करीब 10 खंभे की केबल चोरी होने से सुबह लोग सन्न रह गए। ठेकेदार ने मामले की तहरीर थाने में दी है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव नगला सोती निवासी अशोक कुमार पंडित दीनदयाल योजना के तहत विद्युत केबल बिछाने का काम कर रहे हैं। इस समय खंभों पर केबल खींचने का काम बातरा हार से घमुर्रा तक पहुंच चुका है। 19 दिसंबर को केबल खींचने काम पूरा नहीं हो सका था। जिस वजह से केबल को खंभे से बांध दिया गया था।
रात को चोर 10 खंभे के बंधे केबल को काट कर ले गए। चोरी की जानकारी जब कर्मचारियों द्वारा ठेकेदार को दी गई तो उसने कार्यदायी संस्था को अवगत कराया। शुक्रवार को ठेकदार ने थाने में केबल चोरी की तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।