{"_id":"5a07343d4f1c1bee688baac9","slug":"51510421565-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बिल के बकाया वसूली को दो करोड़ रुपये की सात आरसी जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली बिल के बकाया वसूली को दो करोड़ रुपये की सात आरसी जारी
Updated Sat, 11 Nov 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
विद्युत कनेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। उपभोक्ताओं से बकाया बिजली बिल वसूलने के लिए विभाग ने दो करोड़ की सात आरसी जारी करके वसूली के लिए डीएम कार्यालय भेजी है। बकाया बिल वसूलने के लिए बिजली विभाग अभियान चलाकर बिल जमा नहीं होने पर कनेक्शन काटकर बिजली चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराएगा।
बिजली विभाग ने जिले में उपभोक्ताओं पर बकाया चल रहे एक अरब रुपये की वसूली के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। दो करोड़ के सात बकाएदारों से बकाया वसूली के लिए विभाग ने आरसी काटकर डीएम कार्यालय भेज दी है।
कांशीराम कालोनी में बकाया चल रहे 2.50 करोड़ रुपये की वसूली के लिए दिवाली से पूर्व विभाग ने सामूहिक बिजली काट दी थी। विभाग द्वारा शिविर लगाकर 2.40 लाख रुपये वसूले भी गए। मगर अधिकांश बकाएदार बिल जमा नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विभाग ने एक सप्ताह में बकाया जमा नहीं होने पर एक बार फिर कनेक्शन काटने की चेतावनी दी है। भोगांव क्षेत्र के गांव मेरापुर गुजराती, कुसमरा के गांव आदमपुर में बकाए पर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा चुके हैं।
वहीं बिजली विभाग की टीमों ने अभियान चलाकर 35 हजार रुपये का बकाया राजस्व वसूला है। बिजली चोरी मिलने पर 20 कनेक्शन काटे हैं। सात लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विभाग की टीमों ने भोगांव के गांव छाछा, बनाहार, जलालपुर, असफपुर तथा एलाऊ के भांवत, परिगवां, बघिरुआ, मलिकपुर में चेकिंग की। बिजली चोरी मिलने पर थाना भोगांव में सतेंद्र सिंह, सतीशचंद्र, मुरारीलाल, चंद्रप्रकाश तथा थाना एलाऊ में दयाराम सिंह, प्रेमचंद्र, अजब सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बिजली का बकाया बिल जमा न करने पर 16 लोगों के कनेक्शन काटे गए। औपचारिकताएं पूरी कराकर आठ लोगों को नए कनेक्शन देकर बकाया बिल के 35 हजार रुपये वसूल किए।