{"_id":"59eb81f54f1c1b6f548b8614","slug":"51508606453-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्ट एजेंसी से नकदी समेत लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रांसपोर्ट एजेंसी से नकदी समेत लाखों की चोरी
Updated Sat, 21 Oct 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
ताला तोड़कर की चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घिरोर (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर स्थित सभासद की ट्रांसपोर्ट एजेंसी के ताले तोड़ कर चोरों ने लाखों की नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया। सुबह ताले टूटे मिलने पर घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने थाने में तहरीर दे दी है।
कस्बा निवासी मनोज कुमार जैन की घिरोर के मुख्य मार्ग पर ट्रांसपोर्ट एजेंसी है। इसी कार्यालय में कई अन्य एजेंसियों का काम भी करते हैं। शुक्रवार की शाम तकादे में आई करीब 1.80 लाख की नकदी को वह दुकान पर ही रख कर घर चले गए थे।
रात को चोरों ने एजेंसी के ताले तोड़ने के बाद गोलक में रखी 1.80 लाख की नकदी और हजारों रुपये का अन्य सामान चोरी कर लिया। शनिवार सुबह जब मनोज कार्यालय पर पहुंचे तो ताले टूटे देख उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो गोलक से नकदी व कार्यालय में रखा काफी सामान गायब था।
विज्ञापन
दुकान के बाहर एक बेलचा भी पड़ा हुआ था। चोरी की सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।