फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   उधारी के रुपये मांगने पर युवक को मारी गोली

उधारी के रुपये मांगने पर युवक को मारी गोली

Thu, 14 Sep 2017 11:37 PM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
उधारी के रुपये मांगने पर युवक को मारी गोली
फायरिंग
किशनी/कुसमरा (मैनपुरी)। थाना किशनी क्षेत्र के गांव कुड़रा निवासी युवक ने दोस्तों को उधार दिए रुपये मांगे तो उन्होंने उसे गोली मार दी। चाकू गोदने के बाद मरा समझ कर तरिहा नहर में फेंक दिया। बाद में किसी तरह युवक नहर से निकल कर गांव मुर्गियां पहुंचा।
विज्ञापन


जानकारी मिलने के बाद पहुंचे परिवारीजन उसे उपचार के लिए सैफई ले गए। बाद में उसे आगरा रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी वारदात के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। इसके मिलने के बाद ही मामला दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


थाना किशनी क्षेत्र के गांव कुड़रा (बघौनी) निवासी राहुल सिंह (20)की कुसमरा निवासी अमित गांधी और सुधीर से गहरी दोस्ती है। राहुल के भाई पिंकू के मुताबिक राहुल ने दोनों दोस्तों को करीब ढाई लाख रुपये उधार दे रखे हैं। रुपये मांगने पर दोनों बहाने बनाकर टालने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को राहुल कुसमरा स्थित अमित की कंप्यूटर की दुकान पर गया था। इस दौरान वह वहां नहीं मिला। राहुल ने जब फोन किया तो अमित ने उसे रुपये देने के लिए रामनगर बुलाया। आरोप है कि वह रामनगर पहुंचा तो अमित, सुधीर, गांव बघौनी के राजा पंडित का लड़का और कुसमरा निवासी दीपू वहां मौजूद थे।

पिंकू के अनुसार रुपये को लेकर अमित और सुधीर के साथ विवाद होने लगा। इसके वहां मौजूद चारों युवकों ने राहुल को पीटना शुरू कर दिया। उसके गले में फंदा डाल दिया। वहीं उस पर चाकू से कई वार भी किए। तभी मार्ग से यूपी 100 की गाड़ी निकलता देख आरोपियों ने गोली मारकर तरिहा नहर में फेंक दिया।

वहीं गंभीर रूप से घायल राहुल किसी तरह से गांव मुर्गिया के समीप खेत पर पानी लगा रहे एक ग्रामीण के पास पहुंचा। ग्रामीण ने घायल राहुल से घरवालों का पता लेकर उन्हें सूचना दी। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची परिवारीजन राहुल को उपचार के लिए सैफई ले गए।


वहां भी चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए आगरा के लिए रेफर कर दिया। घायल का उपचार आगरा में एक निजी अस्पताल में चल रहा है। समाचार लिखे जाने तक घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है। थानाध्यक्ष किशनी शशिकांत सिंह का कहना है। तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed