फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पानीपत में मोबाइल पर बात करते हुए मिला उद्यमी संजीव गुप्ता

पानीपत में मोबाइल पर बात करते हुए मिला उद्यमी संजीव गुप्ता

Sat, 29 Jul 2017 01:01 PM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 01:01 PM IST
विज्ञापन
पानीपत में मोबाइल पर बात करते हुए मिला उद्यमी संजीव गुप्ता
संजीव गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद/पानीपत। 22 जुलाई को अपहृत उद्योगपति संजीव गुप्ता को यूपी और हरियाणा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर पानीपत जिले के समालखा के गांव झट्टीपुर के पास बरामद कर लिया। शुक्रवार देर शाम पुलिस उद्यमी को लेकर फिरोजाबाद के लिए रवाना हो गई। उद्योगपति को पुलिस ने जीटी रोड पर पैदल जाते हुए बरामद किया।
विज्ञापन

फिरोजाबाद में दो कारखानों, एक शिक्षण संस्थान और राजा का ताल स्थित रेस्टोरेंट सागर रत्ना में पार्टनर व राजा का ताल स्थित ऑर्चिट ग्रीन निवासी संजीव गुप्ता 22 जुलाई की शाम पौने छह बजे कार से अपने रेस्टोरेंट से घर को निकले थे।
विज्ञापन


इसी दौरान उनका अपहरण हो गया था। पुलिस को इसकी सूचना पत्नी सारिका गुप्ता ने दी थी। 22 जून की रात को संजीव गुप्ता के फोन से पत्नी के फोन पर सौ करोड़ की फिरौती मांगे जाने का व्हाट्सएप मैसेज मिला। 24 जुलाई को सारिका गुप्ता की तहरीर पर टूंडला पुलिस ने सुहागनगर निवासी नीता पांडेय (पानी प्लांट संचालक), प्रदीप पांडेय (बाबू समाज कल्याण विभाग) और अमित गुप्ता के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पुलिस, एसटीएफ और खुफिया विभाग उद्योगपति की तलाश में लगे थे। 24 जुलाई के बाद शुक्रवार को सुबह संजीव गुप्ता का मोबाइल फोन खुला तो उनकी लोकेशन हरियाणा के पानीपत जिले में पाई गई।

पानीपत जिले के थाना समालखा के प्रभारी जितेंद्र ने बताया कि शुक्रवार को व्यापारी का फोन ऑन हुआ, उसकी लोकेशन समालखा के गांव झट्टीपुर में मिली। यूपी पुलिस ने समालखा पुलिस से संपर्क साधा और मामले की जानकारी दी। इसके बाद समालखा पुलिस मौके पर पहुुंची और उद्यमी को गांव झट्टीपुर समीप ढाबे के पास से बरामद कर लिया गया। एसएसपी अजय कुमार भी पानीपत में पुलिस टीम के साथ पहुंचे।


क्राइम ब्रांच और एसटीएफ टीम के ज्वाइंट आपरेशन में संजीव गुप्ता को पानीपत के एक ढाबा के पास से सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। वह किन परस्थितियों में गायब हुए और अन्य विवरणों के बारे में विस्तृत पूछताछ की जाएगी। अभी उन्हें फिरोजाबाद लाया जा रहा है।
अजय कुमार, एसएसपी फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed