{"_id":"596905ef4f1c1bbc448b464d","slug":"51500055023-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार
Updated Fri, 14 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुर्रा (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव भवानीपुर में युवक की भाला मारकर हत्या के मामले में नामजद दो आरोपियों को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी को पुलिस पूर्व में ही जेल भेज चुकी है। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी नीलेश और अनिल को क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेजा।
उल्लेखनीय है कि थाना क्षेत्र के गांव भवानीपुर निवासी सत्यदेव यादव (32) का एक हजार रुपये के लेन देन को लेकर गांव निवासी रक्षपाल से विवाद चल रहा था। जब उधारी वापस मांगी तो रक्षपाल ने साफ इंकार कर दिया था। घटना से कुछ दिन पूर्व रक्षपाल व साथियों ने सत्यदेव के भाई को तलवार से हमला कर घायल कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों का सहयोग करते हुए मामूली धाराओं में कार्रवाई की थी। जिसके चलते उन्हें जमानत मिल गई थी।
बीते शुक्रवार रात को आरोपी रक्षपाल, अनीश उर्फ नीलेश, अनिल व दो अज्ञात लोगों ने भाला मारकर सत्यदेव की हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस रक्षपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं शुक्रवार को आरोपी नीलेश व अनिल को गिरफ्तार कर लिया। थाने में लिखापढ़ी के बाद जेल भेजा।