{"_id":"6ada72ffea9f92ddbb08927f","slug":"bulldozer-deployed-against-illegal-colony-construction-demolished-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-25742-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, निर्माण ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, निर्माण ध्वस्त
विज्ञापन
लोनी। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने लोनी क्षेत्र के खड़खड़ी गांव में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। प्रवर्तन जोन-08 की टीम ने दो बाउंड्रीवॉल और एक साइट ऑफिस को ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध कॉलोनाइजर को झटका लगा है।
जीडीए के अनुसार, खसरा संख्या 1414, ग्राम खड़खड़ी में जय सिंह और निर्देश कसाना अवैध रूप से कॉलोनी विकसित कर रहे थे। इसकी जानकारी मिलने पर प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने बृहस्पतिवार को ध्वस्तीकरण के लिए पहुंची। हालांकि इस दौरान निवासियों ने विरोध किया। प्राधिकरण के पुलिस बल के साथ कार्रवाई जारी रखी। जीडीए अधिकारियों ने बताया कि अवैध निर्माण और बिना स्वीकृति विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।