फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   IDs of four more Gram Panchayats hacked; over 1,100 birth certificates issued

Amroha News: चार और ग्राम पंचायतों की आईडी हैक, 1100 से अधिक जन्म प्रमाणपत्र जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
IDs of four more Gram Panchayats hacked; over 1,100 birth certificates issued
अमरोहा/धनौरा। जोया ब्लॉक की तोफापुर ग्राम पंचायत की आईडी हैक कर 498 फर्जी जन्म प्रमाणपत्र जारी करने के मामले में अब बड़ा खुलासा हुआ है। मंडी धनौरा ब्लॉक की चार अन्य ग्राम पंचायतों मुसल्लेपुर, बाखरपुर, मोहम्मदी और सैदपुर की आईडी भी हैक कर 1100 से अधिक जन्म प्रमाणपत्र जारी किए गए हैं। इन प्रमाणपत्रों में उत्तर प्रदेश के कई जिलों के अलावा दूसरे राज्यों के लोगों के नाम भी शामिल होने की चर्चा है।
विज्ञापन

खास बात यह है कि इन पंचायतों में पांच अक्तूबर से ही प्रमाण पत्र बनने शुरू हो गए थे, जबकि तोफापुर में छह और सात अक्तूबर को प्रमाणपत्र जारी किए गए थे। मामला सामने आने के बाद अधिकारियों ने संबंधित पंचायत सचिव को फटकार लगाई है।
विज्ञापन

मंडी धनौरा ब्लॉक में तैनात पंचायत सचिव राजीव चौधरी के पास मुसल्लेपुर, बाखरपुर, मोहम्मदी और सैदपुर ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी है। इन चारों पंचायतों की आईडी से जारी किए गए प्रमाणपत्रों की संख्या 1100 से अधिक बताई गई है। हालांकि, इन प्रमाणपत्रों में किन-किन जिलों और राज्यों के लोगों के नाम शामिल हैं, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। मामले की जानकारी होने के बावजूद इसे अधिकारियों के संज्ञान में लाने में देरी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से आईडी निष्क्रिय करने की प्रक्रिया के दौरान यह मामला पकड़ में आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
तोफापुर में छह और सात अक्तूबर को बने थे 498 प्रमाणपत्र

इससे पहले छह और सात अक्तूबर को जोया ब्लॉक की तोफापुर ग्राम पंचायत की आईडी हैक कर 498 जन्म प्रमाणपत्र जारी किए जाने का मामला सामने आया था। ग्राम पंचायत सचिव अमरजीत सिंह की तैनाती पिछले साल यहां हुई थी। शासन की ओर से उन्हें अपर जिला रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) ग्रामीण के पद पर नामित किया गया था। ग्राम पंचायत में जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने के लिए निर्धारित आईडी का संचालन भी उन्हीं के जिम्मे था। तोफापुर की आईडी से जारी प्रमाणपत्रों में उत्तर प्रदेश के 270 लोगों के नाम थे, जबकि अन्य प्रमाणपत्र 19 राज्यों के लोगों के नाम पर जारी किए गए थे। मामले में डिडौली कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने जिले की सभी 576 ग्राम पंचायतों के साथ ही सीएचसी, पीएचसी और निकायों की संबंधित आईडी निष्क्रिय कर दी हैं। नई आईडी बनाने की प्रक्रिया चल रही है। इसके चलते जिले में जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने का काम प्रभावित है।
--------------------
अन्य पंचायतों की आईडी पर भी संदेह
चर्चा है कि हसनपुर और अमरोहा ब्लॉक क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों के सचिवों के मोबाइल पर भी ओटीपी आए हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि जन्म प्रमाणपत्र जारी करने वाली अन्य आईडी को भी निशाना बनाया जा रहा है। हालांकि, इन पंचायतों की आईडी हैक होने और प्रमाणपत्र जारी किए जाने की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

.....
तोफापुर ग्राम पंचायत के अलावा मंडी धनौरा की ग्राम पंचायतों में भी फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का मामला सामने आया है। इसमें पूरी तरह से जांच कराई जा रही है। कहां-कहां के लोगों के प्रमाणपत्र बनाए गए हैं।
-नितिन कुमार, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed