{"_id":"6ada705949b24313bb0e5c7f","slug":"allegation-of-circulating-a-young-womans-photo-case-registered-at-the-cyber-police-station-badaun-news-c-123-1-bdn1038-176039-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: युवती की फोटो वायरल करने का आरोप, साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: युवती की फोटो वायरल करने का आरोप, साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
बदायूं। मोहल्ला पंजाबी मीराजी चौकी क्षेत्र की एक युवती की फोटो फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से वायरल किए जाने का मामला सामने आया है। युवती की लिखित शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, मोहल्ला पंजाबी मीराजी चौकी निवासी तनु ने साइबर थाने में शिकायत देकर आरोप लगाया कि एक फर्जी इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से उनकी फोटो वायरल की जा रही थी। शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाने में आईटी एक्ट की धारा समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया जा रहा है।
एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच कराई जा रही है। मामले की विवेचना साइबर थाना प्रभारी विनोद कुमार वर्धन कर रहे है। फर्जी आईडी संचालित करने वाले व्यक्ति की पहचान और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी विवेचना में सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद