फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   50 thousand looted farmers

किसान से 50 हजार लूटकर कार से फेंका

Thu, 06 Oct 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 06 Oct 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
50 thousand looted farmers
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
एटा के आनंदगढ़ी जलेसर निवासी किसान सुनील से एत्माद्दौला क्षेत्र में 50 हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों ने उन्हें पहले कार में लिफ्ट दी। इसके बाद जेब में रखी रकम निकाल ली। सुनील को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने विरोध किया इस पर बदमाशों ने उन्हें चलती कार से फेंक दिया। 
विज्ञापन

सुनील नरायच में कोल्ड स्टोर में आलू रखने का पैसा जमा कराने आए थे। उस समय कोल्ड स्टोर में मैनेजर नहीं था। गुरुवार को फिर से आने के लिए वह 50 हजार रुपये जेब में रखकर घर के लिए चल दिए। रामबाग पर वाहन के इंतजार में खड़े थे तभी एक कार पास आकर रुकी। इसमें पहले से ड्राइवर के अतिरिक्त दो महिलाएं और एक युवक बैठे थे। वह भी कार में बैठ गए। मंडी समिति के पास उन्हें जेब से रुपये निकाले जाने का अहसास हुआ तो इसी बीच युवक ने कहा कि दरवाजे से आवाज आ रही है। कार खराब होने की बात कहकर सुनील से नीचे उतरने को कहा। जब सुनील ने पास बैठे युवक पर रुपये निकालने का आरोप लगाया तो उन्हें चलती कार से धक्का दे दिया। सुनील ने पुलिस को घटना की जानकारी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed