{"_id":"6ae9d73fc3c7d087280a3a8d","slug":"cross-complaints-filed-against-eight-people-following-a-violent-clash-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1105258-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: खूनी संघर्ष में आठ लोगों पर क्राॅस रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: खूनी संघर्ष में आठ लोगों पर क्राॅस रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
रायपुर गांव में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष की घटना में पुलिस ने क्राॅस रिपोर्ट दर्ज की है। 30 अक्तूबर की सुबह मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच संघर्ष हो गया था। इसमें दोनों पक्षों के छह से अधिक लोग घायल हो गए थे।
मामले में एक पक्ष के नफीस खान की ओर से आरोपी तौहीद, नौशेर, इंतजार, अलीम, शाहरुख, रिजवान, मुशर्रफ और खालिद पर धारदार हथियार, लोहे की राॅड और तमंचों से लैस होकर जानलेवा हमला कर परिजन को गंभीर रूप से घायल कर देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
दूसरे पक्ष की ओर से भी खालिद निवासी रायपुर ने तहरीर में बताया कि, 22 अक्तूबर को नफीस और उनके परिजन के साथ उनका मामूली कहासुनी को लेकर विवाद हुआ था। इसपर उन्होंने घर में घुसकर उनके साथ मारपीट कर दी थी। मामले में पुलिस को शिकायत की गई थी। इसे लेकर आरोपी उनसे रंजिश रखे हुए थे।
विज्ञापन
इसी रंजिश में 30 अक्तूबर को आरोपी रईस, नफीस, सईद, वाजिद, रियासत, मोईन, शेरखान और अमन निवासीगण रायपुर हाथों में धारदार हथियार और लाठी - डंडे लेकर उनके घर में घुस आए। हमलावरों ने उन पर और उनके भाई मुशर्रफ और नाबालिग भतीजी पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।
आसपास के लोगों के आने पर आरोपी धमकी देते हुए वहां से चले गए। मुशर्रफ को गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर संबंधित धाराओं में क्राॅस रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना की जांच की जा रही है।