फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   50 million jewelry robbery

अधिवक्ता के घर से 50  लाख के जेवरात चोरी 

Thu, 12 May 2016 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Thu, 12 May 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
50 million jewelry robbery
देव नगर में दिनदहाड़े वारदात से सनसनी
देव नगर में चोरों ने मंगलवार को वरिष्ठ अधिवक्ता विक्रमवीर के घर से दिनदहाड़े तकरीबन 50 लाख के सोने, चांदी, हीरे के जेवरात और नगदी चोरी कर ली। वारदात से सनसनी फैल गई। पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाकर जांच की।
विज्ञापन

विक्रमवीर सिंह घर में अकेले रहते हैं। उनकी बेटी सुचि दिल्ली हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं। मंगलवार दोपहर तकरीबन दो बजे वह अपने क्लाइंट से मिलने गए थे। शाम तकरीबन पांच बजे लौटकर आए तो कमरों का सामान बिखरा मिला। अलमारी का लॉकर टूटा था। चोर पुश्तैनी जेवरात और एक लाख रुपये चोरी कर ले गए। अधिवक्ता ने जानकारी पुलिस को दी। विक्रमवीर के घर के पीछे एक कोठी का निर्माण काम चल रहा है। चोर भी इसी रास्ते से छत पर चढ़े। जीने की कुंडी तोड़कर घर में अंदर आ गए। उधर, तीन घंटे के अंदर चोरी की वारदात से कालोनी के लोग भी दहशत में है। सीनियर सिटीजन लगातार चोर और बदमाशों के निशाने पर हैं। आए दिन लूट और डकैती की वारदात हो रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed