{"_id":"5af052fe4f1c1b320a8b89fd","slug":"41525699326-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक स्कूल के सिलिंडर में आग लगी, मची भगदड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्राथमिक स्कूल के सिलिंडर में आग लगी, मची भगदड़
Updated Mon, 07 May 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। विकास खंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बिरायमपुर सतपुरा में उस समय भगदड़ मच गई जब मिड-डे मील बनाते समय अचानक गैस सिलिंडर में आग लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीण पहुंच गए। उन्होंने तुरंत ही बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया। साथ ही आग पर भी काबू पा लिया। सोमवार को प्राथमिक विद्यालय बिरायमपुर सतघरा पर रसोइया मिड-डे मील तैयार कर रही थीं। इसी बीच अचानक रसोई गैस सिलिंडर में आग लग गई।
देखते ही देखते सिलेंडर में लगी आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया, आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। आग की सूचना पर ग्रामीण विद्यालय की ओर दौड़ पड़े। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सबसे पहले स्कूल के बच्चों को कैंपस से सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद ग्रामीणों ने दमकल विभाग की टीम के साथ मिलकर आग पर काबू पाया।
प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार पाल ने कहा कि उनके विद्यालय में 65 बच्चे पंजीकृत हैं। सोमवार को 40 बच्चे उपस्थित थे। रसोईया मंजू देवी खाना बना रही थी तभी सिलिंडर में अचानक आग लग गई। आग लगने से कोई नुकसान नहीं हुआ है। बच्चों को सकुशल विद्यालय से बाहर निकाल दिया गया था।