फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत

डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत

Wed, 02 May 2018 10:00 PM IST
Updated Wed, 02 May 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत
सड़क हादसा - फोटो : डेमाे पिक
मैनपुरी-बिछवां। मैनपुरी-कुरावली मार्ग पर एक तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव जागीर का रहने वाला था। पुलिस ने शव कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव जागीर निवासी ब्रजराज (27) थाना कुरावली क्षेत्र के गांव गोकुलपुर रिश्तेदारी में गया था। बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे वह पल्सर बाइक से गांव लौट रहा था।
विज्ञापन


बाइक जब थाना क्षेत्र में मैनपुरी कुरावली हाइवे गांव हरिनागरपुर के पास पहुंची तभी अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद जब तक पुलिस पहुंची तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। कुछ समय के लिए मार्ग पर जाम के हालात बन गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। भीड़ का हटवाने के बाद मार्ग का आवागमन सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed