फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   14 स्थानों पर हुए अग्निकांड, दौड़ती रही दमकल

14 स्थानों पर हुए अग्निकांड, दौड़ती रही दमकल

Fri, 20 Oct 2017 09:08 PM IST
Updated Fri, 20 Oct 2017 09:08 PM IST
विज्ञापन
14 स्थानों पर हुए अग्निकांड, दौड़ती रही दमकल
आगरा। दीपावली पर शहर और देहात में 14 स्थानों पर अग्निकांड की घटनाएं हुईं। इनमें से कई स्थानों पर लोगों ने खुद ही आग बुझा ली, जबकि कुछ स्थानों पर दमकलकर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी। कहीं आतिशबाजी तो कहीं शार्ट सर्किट से आग लगी। अग्निशमन विभाग पर रात भर सूचनाएं आती रहीं। दमकल कर्मचारियों की सतर्कता से बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन


गुरुवार दोपहर 12:35 बजे ताजगंज के गांव गुतिला में करब में आग लगी। शाम तकरीबन छह बजे तुलसी टाकीज के सामने कूड़े के ढेर में आग लग गई। दमकल ने पहुंचकर आग बुझाई। 7:12 बजे ग्वालियर रोड स्थित सराय चुंगी, सरस्वती विहार में खेत में रखी करब में आग लग गई। लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। सूचना पर दमकल भी पहुंच गई। रात तकरीबन 9:30 बजे कलक्ट्रेट के पास एक सिलेंडर में आग लग गई।
विज्ञापन


लोगों ने सिलेंडर पर पानी डालकर आग बुझाई। रात तकरीबन 10 बजे बिजलीघर स्थित शिवाजी मार्केट में जूता कारखाना के गोदाम में भीषण आग लग गई। पहले कर्मचारियों ने आग बुझाने के प्रयास किए। बाद में सूचना पर दो दमकल पहुंच गईं। आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। पुलिस ने बताया कि अग्निकांड में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात दस बजे ही केसीआर कालोनी, बमरौली रोड पर करब में आग लग गई। लोगों ने आग बुझाई। रात 10:15 बजे विजय नगर कालोनी में एक मकान में रखे कबाड़ में आतिशबाजी से आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने आधा घंटे में आग बुझाई।

रात 10:30 बजे कमला नगर में भोले बाबा पार्क के पास एक घर के आगे से जा रही पीएनजी की पाइप लाइन में आग लग गई। लोगों ने बताया कि कालोनी में कई घरों में पीएनजी की सप्लाई हो रही है। इलाके में अफरातफरी मच गई। लोग घरों से बाहर निकल आए। सूचना पर दो दमकल पहुंच गईं। कुछ ही देर में आग बुझा ली गई। लोगों ने बताया कि दो दिन पहले कुछ मजदूर पाइप लाइन लगाने का कार्य कर रहे थे। आतिशबाजी से आग लगने की आशंका है।

रात 11:45 बजे खंदारी स्थित एक जूता फैक्ट्री के गोदाम से धुआं निकलता देखकर लोगों ने फायरब्रिगेड को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने पहुंचकर कुछ ही देर में आग बुझाई।

रात 11:50 बजे कागारौल के गांव मनिया में खेत में भूसे की बुर्जियों में आतिशबाजी से आग लग गई। ग्रामीणों और दमकल ने आग बुझाई।
रात 12:45 बजे ट्रांस यमुना कालोनी में कूडे़ के ढेर में आग लग गई। सूचना पर दमकल ने पहुंचकर आग बुझाई। इसी तरह एसएसपी आफिस के पास कूड़े के ढेर में आग लगी।


शुक्रवार तड़के छीपीटोला में एक कबाड़ गोदाम में आग लग गई। हालांकि आग पर कुछ ही देर में काबू कर लिया गया। पुलिस को सूचना तक नहीं दी गई। सुबह 6:15 बजे मदिया कटरा पर एक दुकान में आग लग गई। क्षेत्रीय लोगों और दमकल ने आग बुझाई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed