फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   युवक की हत्या, खेत में फेंका शव

युवक की हत्या, खेत में फेंका शव

Sun, 10 Sep 2017 11:57 PM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
युवक की हत्या, खेत में फेंका शव
हत्या - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बरनाहल (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव दिहुली में करहल सिरसागंज मार्ग के समीप मक्का के खेत में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसके हाथ बंधे हुए थे। वहीं चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान थे। शिनाख्त न होने के बाद पुलिस ने शव सील कर मोर्चरी में रखवाया है। थानाध्यक्ष के मुताबिक शिनाख्त के लिए पुलिस आसपास के गांव में पूछताछ कर रही है।

गांव दिहुली में करहल सिरसागंज मार्ग के समीप मक्का के खेत में एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली। इसपर थानाध्यक्ष पुलिसबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। मृत युवक की उम्र करीब 30 वर्ष है।
विज्ञापन


वहीं शरीर पर एक सफेद कमीज और काला पैंट था जो कि आधा उतरा हुआ था। युवक के हाथ पीछे रस्सी से बंधे हुए थे। उसके चेहरे के आसपास गंभीर चोटों के निशान थे। शव को देखने से लग रहा था कि हत्या करने के बाद उसे खेत में फेंका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने ग्रामीणों से शव की पहचान किए जाने के प्रयास किए। मगर कोई कुछ भी जानकारी नहीं दे सका। शिनाख्त न हो पाने की दशा में पुलिस ने शव को सील कर मोर्चरी में रखवाया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि शिनाख्त के प्रयास किए गए हैं। हो सकता है कि हत्या करने के बाद किसी ने शव को वहां फेंक दिया हो। पुलिस जांच कर रही है जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed