फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   रोकने पर बदमाश ने किया सिपाही पर हमला

रोकने पर बदमाश ने किया सिपाही पर हमला

Mon, 31 Jul 2017 12:27 AM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
रोकने पर बदमाश ने किया सिपाही पर हमला
स‌िपाही का हमलावर युवक - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी। आगरा में बदमाशों द्वारा सिपाही की हत्या किए जाने के कुछ घंटे पहले मैनपुरी में शक की बिनाह पर रोकने पर एक बदमाश ने सिपाही पर हमला कर दिया था। उसने तमंचा से फायर किया। फायर मिस होने पर उसने बट मारकर सिपाही को घायल कर दिया। पुलिसकर्मियों ने मौके पर ही उसे धर दबोचा। उसकी निशानदेही पर फिरोजाबाद जिले से उसके तीन अन्य साथियों को भी पकड़ लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने मामले को दबा रखा है। वहीं एएसपी बदमाश को थाने लाते वक्त बाइक फिसलने से सिपाही के घायल होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


थाना दन्नाहार की कीरतपुर चौकी के दो सिपाही शुक्रवार रात ड्यूटी पर थे। कुचेला तिराहे के पास उक्त सिपाहियों ने एक सफेद अपाचे सवार युवक को देखा। उन्होंने उसे रोका और पूछताछ की। पूछने पर उसने अपना नाम हरिओम यादव निवासी नगला बूचा थाना दन्नाहार बताया। सिपाहियों ने उसकी तलाशी लेना शुरू किया तो उसने एक सिपाही पर हमला बोल दिया। तमंचे से गोली चलाई लेकिन तमंचा मिस हो गया। इस पर उसने बट मारकर सिपाही को घायल कर दिया। दोनों सिपाहियों ने बदमाश को धर दबोचा और थाने ले आए। वहां पूछने पर उसने बताया कि उसने अपाचे बाइक फिरोजाबाद से लूटी थी। उसकी निशानदेही पर शनिवार रात पुलिस ने फिरोजाबाद के विभिन्न स्थानों से तीन अन्य बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। इस मामले को पुलिस अभी तक दबाए हुए थी। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के साथियों के नाम भी नहीं उजागर किए। वहीं एएसपी ओपी सिंह का कहना है कि बदमाश को पकड़ने के बाद थाने लाते समय बाइक फिसल गई थी इसके चलते ही सिपाही घायल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed