फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   321

हालात नहीं भांप सके अधिकारी

Sun, 23 Apr 2017 01:44 AM IST
हालात नहीं भांप सके अधिकारी
हालात नहीं भांप सके अधिकारी Updated Sun, 23 Apr 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
321
हालात नहीं भांप सके अधिकारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर सीकरी कसबे में शनिवार सुबह नौ बजे से हिंदू संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बैठक की। इसके बाद थाने का घेराव किया। इसके बावजूद पुलिस अधिकारी स्थिति को नहीं भांप सके। कई बार टकराव की स्थिति बनी। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। इसके बावजूद अतिरिक्त पुलिसकर्मी नहीं बुलाई गए। सात घंटे बाद भी कोई निर्णय नहीं होने पर बवाल हो गया। घटना के बाद बाजार भी बंद हो गया। लोग दहशत में आ गए।
विज्ञापन

कसबे के डाबर मार्ग पर गुरुवार रात हरी मिर्च का व्यवसाय करने वाले मुवीन और उसके साथी रिजवान के साथ मारपीट के मामले में दर्ज मुकदमे के विरोध में विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बड़ी बगीची में बैठक की। इसके बाद थाने का घेराव करने पहुंचे। उस वक्त थाने में पुलिसकर्मी कम थे। थाना परिसर में पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। थाने के घेराव की सूचना पर उपजिलाधिकारी और एसपी देहात फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया, लेकिन कार्यकर्ता इंस्पेक्टर को सस्पेंड कराने की मांग पर अड़े रहे। 3:30 बजे सीओ अछनेरा रविकांत आए तो हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता उग्र हो गए। इंस्पेक्टर को तत्काल सस्पेंड करने की मांग की। इसके बावजूद अधिकारी स्थिति को नहीं भांप सके। यही वजह रही कि उग्र भीड़ ने सीओ के साथ अभद्रता की। उनको चांटा भी जड़ दिया। इसके बाद पथराव किया। घटना की जानकारी पर कई थानों से पुलिसकर्मी के साथ पीएसी को भी बुला लिया गया।
विज्ञापन


बिना जांच के मुकदमा दर्ज करने का आरोप
थाना घेराव के दौरान बजरंग दल के जगमोहन चाहर, सागर सिंह, उदयवीर सिंह ने कहा कि पुलिस ने आननफानन में बिना जांच किए नौ कार्यकर्ताओं के खिलाफ गलत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस जबरन गुंडा बना रही है। रंजिशन कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा वापस नहीं हुआ तो सड़क पर संघर्ष होगा। इस दौरान भाजपा के हेमेंद्र तिवारी, विश्वेंद्र सिंह, योगेंद्र सोगरवाल, बॉबी उन्देरा, प्रताप सिंह, मुरारी गोयल, मूला सिंह, पिंटू चौधरी, पुष्पेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
आरोपी पक्ष ने भी दी नामजद तहरीर
व्यवसायी मुवीन के साथ मारपीट के मामले में नामजद मूला सिंह के चाचा मेघ सिंह निवासी उंदेरा की तरफ से थाना फतेहपुर सीकरी में तहरीर दी गई है। उन्होंने लिखा है कि मूला ग्राम जौताना से 50 हजार रुपये लेकर बाइक से घर लौट रहा था। तभी ग्राम जौताना व तेहरा रावत के समीप पहले से घात लगाकर बैठे बदरुद्दीन कुरैशी, उनके भाई अकरम पुत्र जुनैद, सपा नेता रमजान उस्मानी, मुवीन, एहजाज, फूली और चार अन्य लोगों ने उस पर हमला कर दिया। जान से मारने की नीयत से फायर किया। जिससे वह बाल-बाल बचा। इस पर एसपीआरए ने मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।


भाजपा नेताओं को थाने से खदेड़ा
फतेहपुर सीकरी। कसबा में थाने पर हुए बवाल के बाद शाम को थाना फतेहपुर सीकरी में वार्ता के लिए जा रहे भाजपा नेता मधुसूदन शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष द्वारिकाधीश सिंघल, गयाप्रसाद शर्मा, प्रहलाद गर्ग को थाने के गेट पर ही रोक दिया गया। जब उन्होंने अंदर घुसने का प्रयास किया तो पुलिस कर्मियों ने उन पर लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया। मधुसूदन शर्मा ने बताया कि उनकी गाड़ी में डंडे मारकर शीशे तोड़ दिए गए। उन पर भी लाठियां बरसाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed