{"_id":"5ca4ca99bdec222ffc35a1b0","slug":"31554303641-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव के कारण यूपी वेटरनेरी यूनिवर्सिटी ने बदल दी प्रवेश परीक्षा की तिथि","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनाव के कारण यूपी वेटरनेरी यूनिवर्सिटी ने बदल दी प्रवेश परीक्षा की तिथि
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय वेटरिनरी विश्वविद्यालय मथुरा ने लोकसभा चुनाव में 19 मई के मतदान को देखते हुए प्रवेश परीक्षा प्री-2019 में परिवर्तन कर दिया है। अब वेटरनेरी विवि की प्रवेश परीक्षा 19 मई के स्थान पर 30 मई को होगी।
लोकसभा चुनावों की घोषणा से पहले वेटरनेरी विश्वविद्यालय ने आगामी शैक्षिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया का कार्यक्रम जारी कर दिया था। इसके तहत 19 मई को प्री-वेटरनेरी टेस्ट (पीवीटी) प्रदेश के पांच शहरों में आयोजित किया जाना था, लेकिन इसी दौरान भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया।
इसमें 19 मई को अंतिम चरण के अंतर्गत मतदान की तिथि घोषित की गई। इसे देखते हुए वेटरनेरी विश्वविद्यालय ने अपनी पीवीटी की तिथि में परिवर्तन करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
अब तक ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत वेटरनेरी विवि के लिए करीब 5 हजार आवेदन आए हैं। इसमें सबसे अधिक आवेदन बीवीएससी एंडएएच डिग्री प्रोग्राम के लिए आए हैं। इसके अलावा डिप्लोमा कोर्स, एमएससी बायोटेक के लिए भी छात्र आवेदन कर रहे हैं।
नवीन व्यवस्था के तहत वेटरनेरी विवि मथुरा की प्रवेश परीक्षा प्री-2019 अब 30 मई को पूर्ववर्ती शहरों में ही आयोजित की जाएगी। लोकसभा चुनाव कार्यक्रम में मतदान तिथि और परीक्षा तिथि एक ही दिन होने के कारण परीक्षा कार्यक्रम में परिवर्तन किया गया है।
- प्रो. जीके सिंह, कुलपति, वेटरनेरी विवि, मथुरा