{"_id":"5a3fe8304f1c1b156b8be2c2","slug":"31514137648-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में फायरिंग, पूर्व सैनिक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों में फायरिंग, पूर्व सैनिक घायल
Updated Sun, 24 Dec 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
फायरिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरावली (मैनपुरी)। दोपहर को लखौरा-बलरामपुर मार्ग पर रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर गोलियां चलीं। गोली लगने से पूर्व सैनिक घायल हो गए। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल पक्ष की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।
थाना क्षेत्र के गांव बलरामपुर निवासी पूर्व सैनिक नीलेश कुमार की गांव के ही टिेंकू उर्फ टिंका रंजिश चल रही है। रविवार की दोपहर करीब दो बजे लखौरा से बलरामपुर जाने वाले मार्ग पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। गहमागहमी के बाद बात मारपीट तक पहुंच गई। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच फायरिंग होने लगी।
मार्ग पर फायरिंग होने से आसपास के लोग दहशत में आ गए। फायरिंग के दौरान नीलेश घायल हो गया। आनन-फानन में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
वहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस के हत्थे कोई भी आरोपी नहीं चढ़ सका। नीलेश पक्ष की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। प्रभारी थानाध्यक्ष सतेंद्र पाल सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।