फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   शौचालाय निर्माण में भी घोटाला

शौचालाय निर्माण में भी घोटाला

Mon, 04 Dec 2017 11:24 PM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
शौचालाय निर्माण में भी घोटाला
शौचालय
मैनपुरी। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत विकास खंड सुल्तानगंज के ग्राम देवीपुर में शौचालय निर्माण में लगभग 1.50 लाख रुपये का घोटाला किया गया है। प्रस्तावित ओडीएफग्राम में शौचालय निर्माण के निरीक्षण में यह घोटाला गड्ढे की खोदाई और टंकी निर्माण नहीं कराकर किया गया है। जिला परियोजना समन्वयक ने प्रधान और तत्कालीन सचिव के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखापढ़ी करने की बात कही है।
विज्ञापन


जिला परियोजना समन्वयक नीरज शर्मा द्वारा शौचालयों की जांच में देवीपुर में शौचालयों के निर्माण में गड़बड़ी करने का मामला सामने आया। 54 शौचालयों में पानी की टंकी और गड्ढ़े के निर्माण में लगभग 1.50 लाख रुपये की धनराशि का घोटाला किया गया है।
विज्ञापन


किसी भी शौचालय में पानी की टंकी नहीं पाई गई। जिला समन्वयक ने बताया कि प्रधान और तत्कालीन सचिव के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। गड्ढ़ा और पानी की टंकी निर्मित नहीं होने पर तीन हजार रुपया प्रति शौचालय के आधार पर रिकवरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जलालपुर में सहमति पत्र के आधार पर शौचालयों का निर्माण पाया गया। खंड प्रेरक रंजना चौहान को पांच दिसंबर को गांव में शिविर लगाने को कहा गया। राजमिस्त्री राजेश, शमसुद्दीन द्वारा कराए जा रहे कार्य का निरीक्षण किया गया। भवानी नगर में 24 शौचालय निर्माणधीन मिले।


मानिकपुर, बुर्रा चक सहारा, दुधौना में शौचालयों का कार्य पूर्ण न होने पर नोटिस जारी करने को कहा। मौके पर प्रधान अरविंद कुमार, पूर्वप्रधान प्रदीप पांडेय, हरीशंकर पांडेय, स्वच्छाग्रही अर्जुन, कुलदीप, दिलीप, पिंकल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed