{"_id":"59a057304f1c1b5d0c8b4703","slug":"31503680304-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र को पीटने के मामले में शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र को पीटने के मामले में शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Updated Fri, 25 Aug 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
साकेंतिक तस्वीर
- फोटो : Source
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला। छात्र की बेरहमी से पिटाई के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। शिक्षक को थाने लाकर पूछताछ की गई। वहीं परिजन छात्र को उपचार के लिए दिल्ली ले गए हैं।
एनसीआर इंटर कालेज में गुरुवार को कला के शिक्षक चंपक लाल पर कक्षा आठ में किसी छात्र ने टिप्पणी कर दी थी। इससे नाराज होकर शिक्षक ने छात्र खेम सिंह (12 ) पुत्र शिवचरन जाटव निवासी कच्चा टूंडला को पकड़कर जमकर पीटा था। पिटाई से छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। रेलवे अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया।
शुक्रवार को पीड़ित छात्र के पिता शिवचरन लाल ने शिक्षक चंपक लाल सोकरिया के विरुद्ध तहरीर दी। रिपोर्ट दर्ज कर शिक्षक को पुलिस थाने ले आई। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया। थाना प्रभारी भानुप्रताप सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।