{"_id":"596baad14f1c1b362c8b4699","slug":"31500228305-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर ने बच्ची के साथ किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोर ने बच्ची के साथ किया दुष्कर्म
Updated Sun, 16 Jul 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछवां (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय किशोर ने तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घायल बच्ची को परिवारीजनों ने देखा तो आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया। परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
बताए अनुसार तीन वर्षीय पुत्री शनिवार को अपनी मां के साथ खेत पर गई थी। खेत में मूंगफली की खोदाई का काम चल रहा था। दोपहर करीब दो बजे महिला ने गांव निवासी किशोर से बच्ची को घर छोड़ने की बात कही। रास्ते में आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसे घायल अवस्था में छोड़कर भाग गया। बच्ची रोती हुई घर पहुंच गई। कुछ देर बाद आई मां ने उसे देखा तो उसके होश उड़ गए। सूचना पर थाना पुलिस गांव पहुंच गई और बच्ची को जिला अस्पताल ले जाया गया। थानाध्यक्ष का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश की जा रही है।