फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   इमरान की हत्या करने वाला आरोपी पकड़ा

इमरान की हत्या करने वाला आरोपी पकड़ा

Thu, 29 Jun 2017 11:10 PM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
इमरान की हत्या करने वाला आरोपी पकड़ा
arrested
भोगांव (मैनपुरी)। थाना पुलिस ने चार दिन पूर्व मुस्लिम युवक की हत्या में नामजद दूसरे आरोेपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी आशीष पंडित ने बताया कि मृतक ने आरोपी गौरव को कई बार पीटा था। इस कारण ही उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के मोहल्ला मोहम्मद सईद बड़ा बाजार निवासी टेंपो चालक इमरान की सोमवार शाम आरोपी गौरव किंग ने साथियों की मदद से गला काटकर हत्या कर दी थी। मंगलवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी गौरव को गिरफ्तार कर लिया था। घटना के पीछे टेंपो स्टैंड पर 20 रुपये वसूली का विवाद बताया गया था। गौरव के अलावा इस घटना में साथी आशीष पंडित निवासी दाऊ जी मंदिर व तीन अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
विज्ञापन


पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। इस बीच गुरुवार शाम को पुलिस ने दूसरे नामजद आरोपी आशीष पंडित को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि मृतक व आरोपी के बीच विवाद चल रहा था। इमरान ने कई बार गौरव के साथ मारपीट भी की थी। जिससे वह बेहद गुस्से में था। सोमवार को मौका मिलते ही उसने इमरान की गला काटकर हत्या कर दी। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस शुक्रवार को जेल भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक इमरान भी जा चुका है जेल
एसपी राजेश एस ने बताया कि मृतक इमरान भी छेड़खानी के मामले में जेल जा चुका था। कई लड़कियों से छेड़खानी की शिकायतें भी उसके विरुद्ध दर्ज कराई गई थीं। आरोपी के मुताबिक रोज-रोज की मार से तंग आकर उसने इमरान की हत्या करने की ठान ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed