{"_id":"584eefcc4f1c1bd66f64a089","slug":"3-5lakh-looted-from-salesman","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग कर सेल्समैन से 3.5 लाख की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फायरिंग कर सेल्समैन से 3.5 लाख की लूट
अमर उजाला ब्यूरो /आगरा
Updated Tue, 13 Dec 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
रुनकता मैन बाजार में बेखौफ बाइकर्स गैंग ने की वारदात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेखौफ बाइकर्स गैंग ने एक और वारदात को अंजाम दिया। रुनकता के मैन बाजार में सोमवार दोपहर पान मसाला एजेंसी के सेल्समैन से 3.5 लाख रुपयों से भरा बैग लूट लिया। विरोध करने पर तमंचा तान दिया और हवाई फायर किया, जिससे बाजार में अफरातफरी मच गई। लुटेरे हथियार लहराते हुए हाईवे की तरफ भाग गए। बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं।
रायभा निवासी विपिन की पान मसाला की एजेंसी पर मिढ़ाकुर निवासी मनोज सेल्समैन का काम करता है। मनोज रायभा से बोलेरो मेें बाजार आया था। बोलेरो गुड्डू चला रहा था। रुनकता पहुंचने पर एक दुकान पर सप्लाई देने के लिए पंचायती घर के पास गाड़ी रोक ली। मनोज सामान उतारने लगा। तभी काले रंग की पल्सर पर तीन बदमाश आए और मनोज से बैग लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर एक बदमाश ने मनोज की कनपटी पर तमंचा रख दिया। हवाई फायर किया और बदमाश बैग लूटने के बाद आगरा-मथुरा हाईवे की तरफ भाग गए। सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन बदमाशों को पता नहीं चल सका। एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए। इसमें एक बाइक पर तीन बदमाश दिख रहे हैैं मगर, चेहरे साफ नहीं हैं। मनोज ने बताया कि बैग में 3.5 लाख रुपये रखे थे। इनमें दो हजार के नोट भी शामिल हैं।
शाहगंज में लूटा था सराफ
शाहगंज के केदार नगर में भी बाइकर्स गैंग ने दो दिन पहले सराफ से एक लाख रुपये के गहने लूट लिए थे।