फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   रोडवेज बस पर शरारती तत्वों ने किया पथराव

रोडवेज बस पर शरारती तत्वों ने किया पथराव

Wed, 15 Nov 2017 11:14 PM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस पर शरारती तत्वों ने किया पथराव
रोडवेज बस
किशनी (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव खिदरपुर के समीप बुधवार शाम शरारती तत्वों ने रोडवेज बस पथराव कर शीशे तोड़ दिए। चालक, परिचालक और सवारियों ने एक युवक को पकड़ा, तो युवक और उसके साथियों ने मारपीट कर दी। पुलिस के आने पर हमलावर भाग निकले। परिचालक ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


इटावा डिपो की रोडवेज बस बुधवार को सवारियां लेकर इटावा से सौंरिख जा रही थी। चालक राजेंद्र शर्मा ने बताया कि शाम को बस जब किशनी थाना क्षेत्र के गांव खिदरपुर के समीप पहुंची। तभी सामने खडे़ युवकों ने बस पर पथराव करना शुरू कर दिया। इससे सवारियां सहम गईं। पथराव में बस का शीशे भी टूट गए।
विज्ञापन


चालक ने बस को रोका तो परिचालक व सवारियों ने एक युवक को पकड़ लिया। इस बीच युवक ने फोन कर अन्य लोगों को बुला लिया। इन लोगों ने आते ही परिचालक को पीट दिया।। इस बीच किसी ने यूपी-100 को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही देर में यूपी-100 के पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस को देखकर मारपीट कर रहे युवक वहां से भाग गए। परिचालक सुरेश चंद्र यादव ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस बस पर पथराव करने वाले युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed