{"_id":"59f8b8764f1c1bcf538ba0e2","slug":"21509472374-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए शिक्षक ने किया शादी से इंकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए शिक्षक ने किया शादी से इंकार
Updated Tue, 31 Oct 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न मामले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। शादी से पहले पांच लाख रुपये की मांग करने वाले शिक्षक के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। इस शिक्षक की शादी कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती से तय हुई थी।
कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुत्री की शादी थाना बेवर क्षेत्र के मोहल्ला ब्रह्मनान निवासी संदीप से तय की थी। वह प्राइमरी में अध्यापक है। युवती के परिवारीजनों की मानें तो सब कुछ तय होने के बाद 10 जून को शादी पक्की कर ली गई।
इस बीच संदीप और उसके परिवारीजनों को उन्होंने करीब 2.25 लाख रुपये नकद और सामान भी दिया था। नवमी पर गोदभराई की बात तय हुई थी। अष्ठमी के दिन जब युवती के पिता ने गोदभराई की बात की, तो संदीप के परिवारीजनों ने मना कर दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि शादी से पहले उन्होंने पांच लाख रुपये की मांग की। कहा कि जब तक रुपये नहीं मिलेगें, शादी नहीं होगी। कई बार दोनों परिवारों के बीच पंचायत हुई। पर, युवक के घरवाले नहीं मानें। जब युवती के परिवारीजनों ने दी गई रकम वापस मांगी तो उसे भी देने से मना कर दिया। जान से मारने की धमकी भी दी है।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने संदीप, शीला देवी और गायत्री देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।