{"_id":"59de59a54f1c1bc8678b55ee","slug":"21507744165-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबकारी टीम ने दबिश देकर कई गांवों में भट्ठियां तोड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आबकारी टीम ने दबिश देकर कई गांवों में भट्ठियां तोड़ी
Updated Wed, 11 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। आबकारी विभाग की टीम ने बुधवार को कोतवाली क्षेत्र व दन्नाहार क्षेत्र स्थित कई गांव में छापेमार कार्रवाई की। कार्रवाई से अवैध शराब बनाने व बेचने वालों में हड़कंप मच गया। टीम ने हजारों लीटर लहन नष्ट करने के साथ ही शराब की भट्टियां तोड़ कर नष्ट की हैं।
दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही अवैध शराब का कारोबार तेजी के साथ शुरू हो गया है। बुधवार को आबकारी निरीक्षक योगेश कुमार और नासिर खान ने टीम के साथ कोतवाली क्षेत्र के गांव इटौरा, पुसैना और भोजपुरा में छापेमार कार्रवाई की।
पुसैना से 70 पाउच कच्ची शराब, इटौरा में दो भट्टियों को तोड़ कर नष्ट करने के साथ ही करीब पांच हजार लीटर लहन को फैला कर नष्ट किया। कार्रवाई के दौरान 40 लीटर कच्ची शराब भी जब्त की है।
विज्ञापन
थाना दन्नाहार क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान गांव धुराई से 30 पौआ हरियाणा की देशी शराब, 42 पौआ देशी शराब जब्त की। क्षेत्र में नीली कोठी और गोपालपुर गांव में भी छापेमार कार्रवाई की गई।