{"_id":"59a317bd4f1c1b04118b49ea","slug":"21503860669-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध असलाह बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, सरगना गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध असलाह बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, सरगना गिरफ्तार
Updated Mon, 28 Aug 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। क्राइम ब्रांच और थाना दक्षिण पुलिस को शनिवार रात बड़ी सफलता हाथ लगी। निकाय चुनाव में गड़बड़ी फैलाने के उद्देश्य से तैयार किए जा रहे तमंचों की अवैध फैक्ट्री संचालक को पुलिस ने खेत से तमंचा बनाते रंगेहाथ दबोच लिया।
पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में बने और अध बने हथियारों के साथ उपकरण बरामद किए हैं। एसएसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार एवं आईजी ने बारह हजार रुपये पुरस्कार देने की संस्तुति की है।
एसएसपी अजय कुमार पांडेय ने प्रेस वार्ता में बताया कि निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए अपर एडीजी आगरा जोन के निर्देश पर अवैध असलाह बनाने और तस्करों के खिलाफ अभियान शुरू हुआ है। एसएसपी के निर्देश पर एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच, सर्विलांस प्रभारी शनिवार रात लालऊ-करऊ मार्ग स्थित एक खेत की तलाशी ली। तलाशी में अलीगढ़ थाना गोंडा गांव नूरपुर निवासी लोकेश बढ़ई अवैध असलाह बनाते मिलने पर पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके से 15 बने, 23 अधबने तमंचे, चार कारतूस, छह खोखे, भट्ठी, पंखा, रिम, रेती, प्लास एवं सड़ासी, पत्ती, रिंच, ड्रिल, सुम्मी, असलाह बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस पूंछतांछ में आरोपी ने निकाय चुनाव से असलहों की डिमांड बढ़ने पर फिरोजाबाद आकर हथियार बना कर बेचने की बात कबूली है। एसएसपी ने कहा कि आरोपी का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
1500 से दो हजार में बेच रहा था तमंचा
अवैध असलाह तैयार करने वाले लोकेश बढ़ई का कहना है एक तमंचा 1500 से लेकर दो हजार रुपये में बेच रहा था। एक पीस पर उसे पांच सौ से एक हजार रुपया मुनाफा मिल रहा था। बोला निकाय चुनाव के कारण हथियारों की डिमांड बढ़ने पर वो यहां हथियार तैयार कर बेच रहा था।
आसपास के जिलों और राज्यों में नेटवर्क
एसएसपी अजय कुमार पांडेय ने कहा कि आरोपी आसपास के जिलों एवं राज्यों में अवैध अधियार बना कर सप्लाई कर रहा था। हथियार बेचने वाले तस्कर सक्रिय थे। उन्होंने कहा कि तस्करों को खोजने के लिए टीम काम करेगी। ताकि नेटवर्क को तोड़ा जा सके।