{"_id":"597b7e004f1c1b5c4f8b4644","slug":"21501265408-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीओ के हत्यारे ने किया था व्यापारी का अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीडीओ के हत्यारे ने किया था व्यापारी का अपहरण
Updated Fri, 28 Jul 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
Kidnap
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। सुपारी लेकर बीडीओ की हत्या करने वाला बदमाश एक साल पहले शहर के व्यापारी का अपहरण कर चुका है। उसमें वे जेल भी गए थे। यह खुलासा पुलिस की पूछताछ में बदमाशों ने किया है। बताया बीडीओ को नहर में फेंकने से पहले उसे नशे की गोलियां खिलाई थीं।
करहल क्षेत्र के मीठेपुर से 17 जुलाई को बीडीओ रवीश कुमार लापता हो गए थे। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि उनकी हत्या पत्नी रेनू ने अपने ताऊ के लड़के आशीष, उसके दोस्तों बॉबी और अन्य को सात लाख रुपये की सुपारी देकर कराई थी। पुलिस को इसमें कई आरोपियों की तलाश है। पूर्व में पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ में हत्या के साथ ही अन्य कई वारदातों को भी कबूल किया है।
बदमाशों ने बताया उन्होंने 13 मई 2015 को शहर के व्यापारी अमन गुप्ता का अपहरण किया था। अपहरण की वारदात में राहुल, पंकज कठेरिया, अनुज गुप्ता व आसिफ खां भी शामिल थे। उनसे बीडीओ की हत्या की वारदात में भी पूछताछ की। बदमाशों ने बताया कि उन्होंने पहले बीडीओ को नशे की गोलियां खिलाई थीं। उसके बाद उसे नहर में फेंक आए थे।
विज्ञापन
रेनू के पिता के खिलाफ दी तहरीर
बीडीओ के पिता ने थाने मे दी तहरीर में आरोप लगाया है कि हत्यारोपी रेनू के पिता ने उनके परिवार के एक सदस्य का 25 जुलाई को फिरोजाबाद के नगला किंदर में अपहरण करने की कोशिश की थी। इसके अलावा आरोप लगाया है कि हत्या में सहयोगी दो लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंपा गया था। उन्हें भी पुलिस ने छोड़ दिया है। पुलिस अब उक्त आरोपों की जांच कर रही है।