{"_id":"59b2d66a4f1c1be77f8b51ee","slug":"201504892522-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिश्राना मोहल्ले में फाय रिंग से हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिश्राना मोहल्ले में फाय रिंग से हड़कंप
Updated Fri, 08 Sep 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
फायरिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मिश्राना में गुरुवार की रात कुछ लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। गोलियों की आवाज से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। पुलिस के पहुंचने पर फायरिंग करने वाले भाग निकले। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के संबंध में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मिश्राना में गुरुवार रात को कुछ लोग असलहे लेकर पहुंचे। मोहल्ले के सुभाष रायजादा के घर समीप पहुंचने पर इन लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। रात में गोलियां चलने की आवाज सुनकर कस्बे में दहशत फैल गई। गली से गुजर रहे लोग भय की वजह से वापस लौट गए।
कस्बाइयों के मुताबिक काफी देर तक गोली दागी गईं। इस बीच सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस व पीआरवी घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन इससे पहले ही फायरिंग करने वाले भाग निकले थे। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई भी कुछ नहीं बता सका। पूछताछ करने के बाद पुलिसवाले लौट गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।