फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सीएचसी के कर्मचारी पीटे, खूब की तोड़फोड़

सीएचसी के कर्मचारी पीटे, खूब की तोड़फोड़

Wed, 16 Aug 2017 11:47 PM IST
Updated Wed, 16 Aug 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी के कर्मचारी पीटे, खूब की तोड़फोड़
अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
कुरावली (मैनपुरी)। बुधवार को कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र को लेकर कंप्यूटर आपरेटर की आरोपियों ने पिटाई कर दी। यह नहीं कक्ष में लगे कंप्यूटर व फर्नीचर तोड़ दिया। गुस्साए स्वास्थकर्मियों ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए अस्पताल बंद कर दिया।
विज्ञापन


लगभग एक घंटे तक अस्पताल परिसर बंद रहा। परेशान मरीजों ने सीएमओ से गुहार की तो सीएमओ के निर्देश पर चिकित्सकों ने इमरजेंसी कक्ष खोल दिया। घटना की तहरीर थाना में दी गई तो दूसरे पक्ष ने भी कंप्यूटर आपरेटर पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाते हुए थाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह लगभग 10.30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में कंप्यूटर कक्ष में आपरेटर पद पर तैनात रामेश्वरलाल के पास ग्राम मनौना निवासी बबलू उर्फ गजेंद्र पुत्र शिवमंगल सिह अन्य तीन साथियों के साथ पहुुंचे और 25 जुलाई को पत्नी की हुई डिलीवरी के बाद बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र की मांग की। कंप्यूटर आपरेटर रामेश्वर ने उनको तीन बजे के बाद आने के लिए कहा। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद हुई मारपीट के दौरान कंप्यूटर कक्ष मेें रखे कंप्यूटर व फर्नीचर तोड़ दिया गया। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। जैसे ही घटना की जानकारी अस्पताल परिसर में मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों को हुई तो गुस्साए स्वास्थ्यकर्मियों ने अस्पताल के कमरों में ताले डाल दिए। आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई व स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा की मांग करने लगे।

मौके पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण किया और कंप्यूटर आपरेटर से तहरीर लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। अस्पताल बंद होने से परिसर में मौजूद बड़ी संख्या में मरीज परेशान हो गये। मरीजों द्वारा सीएमओ से मोबाइल पर बात की गई। इसके बाद सीएमओ के निर्देश पर इमरजेंसी कक्ष का ताला खोलकर मरीजों को देखा गया।


वहीं दूसरे पक्ष के बबलू उर्फ गजेंद्र पुत्र शिवमंगल सिह ने दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके भतीजे महावीर की पत्नी किरन ने अस्पताल में 25 जुलाई को बच्चे को जन्म दिया था। इसके बाद बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र को लेकर कंप्यूटर आपरेटर 10 दिनों से चक्कर कटवा रहा है।


बुधवार को कंप्यूटर आपरेटर ने सुविधाशुल्क के रूप में एक हजार रुपये की मांग की तो उसने विरोध किया। इस पर स्वास्थयकर्मी व उनके सहयोगियों द्वारा उनके साथ मारपीट कर दी। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक डाक्टर सर्वेश कुमार यादव का कहना है कि अस्पताल परिसर में अराजक तत्वों द्वारा अकारण स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मारपीट की जा रही है। जुलाई में ही यह चौथी घटना है। जिससे स्वास्थ्यकर्मी अपनी सुरक्षा को लेकर परेशान है। स्वास्थ्यकर्मियों में भय व्याप्त है।

इस संबंध में इंसपेक्टर बृजवीर सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों द्वारा तहरीर दी गईं है। उनकी जांच की जा रही है।
फोटो-कुरावली के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मारपीट के बाद गेट पर स्वास्थयकर्मियों के साथ पीड़ित कंप्यूटर आपरेटर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed