फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बाइक सवार बदमाशों ने भाई-बहन को लूटा

बाइक सवार बदमाशों ने भाई-बहन को लूटा

Tue, 08 Aug 2017 12:03 AM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने भाई-बहन को लूटा
लूट
भोगांव (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र में रविवार रात कन्नौज से बहन को लेकर घर वापस लौट रहे अधिवक्ता को बाइक सवार बदमाशों ने रोक लिया। कनपटी पर तमंचा लगाकर नकदी व जेवर लूट लिए। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश की लेकिन हाथ नहीं आए।
विज्ञापन


मोहल्ला कबीरगंज निवासी कृष्णकांत पांडेय अधिवक्ता हैं। वह रक्षाबंधन पर कन्नौज के विशुनगढ़ बहन को लेेने गए थे। रविवार रात करीब 8:30 बजे जब वह बाइक से बहन रीता को साथ लेकर वापस लौट रहे थे। तभी गांव जलालपुर के समीप बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया।
विज्ञापन


बदमाशों ने उतरते ही भाई बहनों की कनपटी पर तमंचा लगा दिया। रीता के पहले हुए जेवर व 1200 रुपये की नकदी और कृष्णकांत की जेब मेें रखी करीब 2000 की नकदी, मोबाइल आदि लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग गए। चीख पुकार मचाने पर आसपास मौजूद ग्रामीण घटनास्थल पर आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी बदमाशों की तलाश की मगर कोई भी हत्थे नहीं चढ़ सका। अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed