फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   दरोगा की दबंगई पर लोगों का फूटा गुस्सा

दरोगा की दबंगई पर लोगों का फूटा गुस्सा

Fri, 04 Aug 2017 11:54 PM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
दरोगा की दबंगई पर लोगों का फूटा गुस्सा
औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था। - फोटो : Demo Pic
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के करहल गेट चौकी पर तैनात दरोगा द्वारा दबिश के नाम पर महिला से अभद्रता के मामले में कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर थाने में दो घंटे तक हंगामा हुआ। दरोगा पर आरोप है कि उसने दुर्घटना के एक मामले में पुलिसकर्मियों के साथ गुरुवार की रात महिला के घर में घुसकर उसकी साड़ी खींची थी। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। थाने में तहरीर देने के बाद भी दरोगा के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के करहल गेट चौकी क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने कुछ दिन पूर्व सिंहपुर नहर के समीप एक घायल वृद्ध को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। वृद्ध ने इसी व्यक्ति पर टक्कर मारने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों में पांच हजार रुपये में समझौता होने की बात सामने आई। पर, मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई थी। आरोप है कि इसी मामले में गुरुवार की रात करहल गेट चौकी इंचार्ज आरोपी के घर सिपाहियों के साथ पहुंच गए। नामजद व्यक्ति की खोजबीन की। महिलाओं ने विरोध किया।
विज्ञापन


इसके बाद दरोगा, सिपाही जबरदस्ती घर में घुस गए। इस दौरान महिला के साथ अभद्रता करते हुए उसकी साड़ी खींचकर उसे अपमानित किया। शोर पर आसपास के लोग जुटे, तो पुलिसवाले भाग निकले। रात में ही पीड़ित महिला गांववालों के साथ थाने पहुंच गईं। महिला और ग्रामीणों को देखकर दरोगा इंस्पेक्टर की केबिन में दुबक गया। महिलाओं ने करीब दो घंटे तक थाने में जमकर हंगामा किया। ग्रामीण भी दरोगा के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग करते रहे। इस दौरान कोतवाली में पुलिसकर्मी तमाशबीन बने खडे़ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने कहा कि एक तो झूठी रिपोर्ट दर्ज करके बदमाशों की तरह घर में दबिश देकर छेड़खानी की गई। वहीं अधिकारी आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई भी नहीं कर रहे हैं। उधर, काफी देर तक महिला एफआईआर लिखाने के लिए थाने में ही डटी रहीं। पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को समझा बुझाकर शांत किया। पर, रिपोर्ट नहीं लिखी गई। शुक्रवार को इस मामले में अधिकारी बोलने से बचते रहे।


अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि एक केस के मामले में पुलिस वाले पूछताछ के लिए गए थे। जहां महिला ने भी पुलिस कर्मियों से अभद्रता की है। महिला जो आरोप लगा रही हैं उसकी जांच कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed