फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   नौ साल बाद परिवार को मिल गया बेटा

नौ साल बाद परिवार को मिल गया बेटा

Sat, 01 Jul 2017 11:59 PM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
नौ साल बाद परिवार को मिल गया बेटा
आगरा। शाहगंज के शिव नगर से नौ साल पहले लापता हुआ शाहरुख उर्फ शाहिद आखिर घर पहुंच गया। बेटे के मिलने से परिवार की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। मां-बाप उससे लिपटकर रोने लगे।
विज्ञापन

शिवनगर निवासी कलुआ शाह का बेटा शाहिद अक्तूबर 2008 में घर के बाहर खेल रहा था। अचानक वह लापता हो गया। वह एक ट्रेन में बैठ गया, जिससे कर्नाटक के उड़पीपुर पहुंच गया।
विज्ञापन

बालक के मिलने पर उसे नमो भूमि आश्रय गृह में रखा गया। शाहिद ठीक से अपने घर और परिवार के बारे में नहीं बता पा रहा था। वह आगरा का नाम ले रहा था। चार दिन पहले संस्था ने चाइल्ड लाइन से संपर्क किया। समन्वयक नरेंद्र परिहार ने बताया कि संस्था के मंजू नाथ शाहिद को लेकर आगरा आए। वह पहले खुद को बोदला का रहने वाला बता रहा था। इस पर बोदला में कई जगह उसके घर के बारे में पता किया गया। बाद में उसने कमाल खां दरगाह का नाम लिया। इस पर वहां जाकर पता किया गया। उसके घर का पता मिल गया। शाहिद को लेेकर संस्था के लोग पहुंचे तो उसे देखकर हर कोई हैरत में पड़ गया। मां-बाप और भाई-बहन उससे लिपटकर रोने लगे। सभी कागजी कार्रवाई करने के बाद उसे परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed