{"_id":"571d286a4f1c1bde348b487b","slug":"20-thousand-robbed-in-bijlighar-crossing","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले पैर छूए, फिर 20 हजार लूट भाग गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले पैर छूए, फिर 20 हजार लूट भाग गया
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
Updated Mon, 25 Apr 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजलीघर पर बाइक सवार युवक ने ट्रांसपोर्टर दिनेश भदौरिया के पिता हाकिम के पहले पैर छुए और फिर उनके हाथ में लगे 20 हजार रुपये लूटकर भाग गया। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने उसका पीछा किया पर वह हाथ नहीं आया। पीड़ित ने थाना रकाबगंज में शिकायत की है।
मूलरूप से भिंड निवासी दिनेश भदौरिया ट्रांस यमुना कालोनी में रहते हैं। रविवार को वह पिता के साथ बिजलीघर किसी दुकान पर काम से आए थे। दिनेश दुकान में अंदर चले गए, जबकि उनके पिता बाहर खड़े रहे। तभी उनके पास बाइक सवार युवक आया। उसने आते ही उनके पैर छुए। इस पर उन्हें लगा कि वह उन्हें जानता है।
अगले ही पल वह उनसे बात करने लगा। इसी बीच युवक ने उनसे खुले पैसे मांगे। हाकिम के पास 20 हजार रुपये रखे थे। उन्होंने जेब से रुपये निकाले और युवक से खुले पैसे न होने की बात कही। इस पर युवक उनके हाथ से रुपये लेकर बाइक से भाग गया। उन्होंने शोर मचाया, लेकिन युवक को पकड़ा नहीं जा सका।
विज्ञापन
टावर लगाने के नाम पर 1.35 लाख की ठगे
आगरा। टावर लगाने के नाम पर 1.35 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। टीला अजमेरी खां, मंटोला निवासी मोहम्मद आसिफ ने गत वर्ष यूनीकान कंपनी की साइट पर टावर लगाने का विज्ञापन देखा था। कंपनी के मोबाइल नंबर पर कॉल की तो प्रमोद नाम के व्यक्ति ने उठाया। उसने टावर लगाने के लिए सिक्योरिटी मनी मांगी। तब उन्होंने बताए गए बैंक खाते में 25,500 रुपये जमा कर दिए। यह खाता झांसी के लाखन सिंह के नाम पर था। इसके बाद 24 अप्रैल को 1.10 लाख रुपये जमा करा लिए। इसके बाद भी टावर नहीं लगाया गया। जब आसिफ ने टावर लगाने के लिए बोला तो प्रमोद ने फिर से रुपये जमा करने को कहा। इस पर आसिफ को शक हो गया। इस मामले में एसएसपी को शिकायती पत्र दिया।
उल्टी का बहाना बना महिला के गले से चेन पार
आगरा। सुलह नगर, नरायच निवासी रेखा रविवार शाम तकरीबन पांच बजे दो रिश्तेदार महिलाओं के साथ नरीपुरा जा रही थीं। वह ट्रांस यमुना कालोनी स्थित सैयद से आटो में बैठीं। आटो मेें पहले से दो महिलाएं और दो बच्चे बैठे थे। इनमेें से एक महिला कुछ दूर चलते ही उल्टी करने लगी। रामबाग पर चालक ने आटो रोक दिया। रेखा से कहा कि वह उक्त महिला को अस्पताल में भर्ती कराने जा रहा है। उसे और उसकी रिश्तेदारों को आटो से उतार दिया। आटो से उतरने के बाद रेखा ने गले पर देखा तो उसकी चेन नहीं थी। उन्होंने शोर मचाया, लेकिन आटो चालक को नहीं पकड़ा जा सका। बाद में थाना एत्माद्दौला में तहरीर दी।