फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   छात्रा से छेड़छाड़ में एबीवीपी पदाधिकारियों को क्लीन चिट

छात्रा से छेड़छाड़ में एबीवीपी पदाधिकारियों को क्लीन चिट

Fri, 12 Oct 2018 11:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 12 Oct 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
छात्रा से छेड़छाड़ में एबीवीपी पदाधिकारियों को क्लीन चिट
fir
आगरा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक धीरज शर्मा और रविकांत पर थाना हरीपर्वत में दर्ज छेड़छाड़ और मारपीट का मुकदमा जांच के बाद खारिज कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि छात्रा के आरोप सिद्ध नहीं हो सके। पुलिस ने कॉलेज के अन्य विद्यार्थी और शिक्षक के बयान दर्ज किए थे।
विज्ञापन


छात्रा का आरोप था कि धीरज शर्मा और रविकांत कक्षा में आए और उसके साथ छेड़छाड़ और अभद्रता की। पुलिस ने पांच अक्टूबर को मुकदमा दर्ज कर लिया था। वह एसएसपी से भी मिली थी। दो दिन पहले पुलिस ने छात्रा के बयान दर्ज कर लिए। कोर्ट में भी बयान दर्ज कराए गए।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस ने कक्षा के अन्य छात्र-छात्राओं के बयान दर्ज किए। इसके अलावा शिक्षकों से भी पूछताछ की। बताया कि छात्रा और एबीवीपी पदाधिकारी छात्रों के बीच कहासुनी हुई थी। छेड़छाड़ जैसी घटना नहीं हुई है। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदनाम करने की साजिश
एबीवीपी के संगठन मंत्री राहुल सारस्वत का कहना है कि उनके पदाधिकारी के खिलाफ झूठा मुकदमा लिखाया गया था। उन्हें बदनाम करने की साजिश की गई थी। अब उनका संगठन मानहानि का दावा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed