{"_id":"5ab107304f1c1b8e778b6978","slug":"191521551152-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गल्ला मंडी में आढ़त की दुकान से 20 पैकेट धान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गल्ला मंडी में आढ़त की दुकान से 20 पैकेट धान चोरी
Updated Tue, 20 Mar 2018 07:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। नवीन मंडी परिसर स्थित एक दुकान का जंगला काटकर चोर 20 पैकेट धान चोरी कर ले गए। चोरी गए धान की कीमत 25 हजार बताई गई है। इससे एक दिन पूर्व भी एक दुकान से चोरों ने धान चोरी किया था।
नवीन गल्ला मंडी परिसर में प्लेटफार्म नंबर छह पर रामेश्वर दयाल की आढ़त है। सोमवार रात को चोरों ने दुकान के गोदाम का जंगला काटकर उसमें रखे 20 पैकेट चोरी कर लिए। मंगलवार की सुबह जब आढ़ती ने दुकान खोली तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि चोरी गए धान की कीमत 25 हजार होगी।
एक दिन पूर्व ही चोरों ने पास की जगदीश की दुकान से 11 पैकेट धान चोरी कर लिया था। मगर चोरों के बारे में कोई पता नहीं लग सका। पीड़ित ने तहरीर दी। नवीन मंडी परिसर स्थित गल्ला मंडी में आए दिन चोरी की वारदातें होती रहती हैं।