फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   विधायक बाह

विधायक पक्षालिका सिंह की फोटो पर अभद्र टिप्पणी

Sat, 19 Aug 2017 09:57 PM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
विधायक बाह
पिनाहट (आगरा)। बाह से विधायक पक्षालिका सिंह की सोशल मीडिया पर प्रसारित फोटो पर गांव विप्रावली के युवक ने अभद्र टिप्पणी कर दी। मामले में आरोपी के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया। जबकि आरोपी फरार है।
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम को विधायक पक्षालिका सिंह पिनाहट के गांव देवगढ़ निवासी भाजपा नेता लालसिंह परिहार के घर गई थीं। वहां उनके परिवार के साथ फोटो भी खींचे गए। किसी ने फोटो फेसबुक पर डाल दिए। इन फोटो पर विप्रावली निवासी सुनील वर्मा ने अभद्र टिप्पणी कर दी थी।
विज्ञापन


जानकारी पर विधायक के समर्थकों ने आरोपी के घर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने आरोपी के पिता भप्पू सिंह को हिरासत में लिया है। शुक्रवार देर रात थाना पिनाहट में लालसिंह परिहार की तहरीर पर आरोपी सुनील वर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी सुनील वर्मा गुड़गांव में हलवाई का काम करता है। वहीं से उसने कमेंट किया है। सीओ मोहसिन खान ने बताया कि आरोपी से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed