{"_id":"59763d754f1c1b1e198b47b5","slug":"191500921205-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटी कंपनी संचालक ने पहले स्टेशन फिर ट्रेन में की महिला से छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईटी कंपनी संचालक ने पहले स्टेशन फिर ट्रेन में की महिला से छेड़छाड़
Updated Tue, 25 Jul 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। झेलम एक्सप्रेस से आगरा आ रही महिला के साथ गुड़गांव की आईटी कंपनी संचालक ने पहले नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और बाद में ट्रेन के अंदर छेड़छाड़ कर की। पीड़िता उसकी कंपनी से नौकरी छोड़कर अपने रिश्तेदार के यहां आगरा आ रही थी। पीड़िता की शिकायत पर जीआरपी मथुरा ने आरोपी को मथुरा जंक्शन पर ट्रेन से उतारकर हिरासत में ले लिया। रिपोर्ट दर्ज कर ली।
हरियाणा के यमुनानगर निवासी महिला सोमवार को आगरा आने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची। उसका झेलम एक्सप्रेस के एसी कोच में आरक्षण था। महिला का आरोप है कि गुड़गांव निवासी अहमद अली ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। वह कार्रवाई कराती इससे पहले उसकी ट्रेन चल दी। वह झेलम एक्सप्रेस के बी-टू कोच में सवार हो गई। आरोप है कि अहमद अली भी उसी कोच में पहुंच गया। उसके साथ फिर से छेड़छाड़ करने लगा।
पीड़िता ने 100 नंबर पर फोन कर मदद मांगी। कोच कंडक्टर ने मथुरा स्टेशन पर सूचना भेजकर जीआरपी की मदद मांगी। जीआरपी ने अहमद अली को मथुरा जंक्शन पर उतार लिया महिला की शिकायत पर अहमद अली के खिलाफ थाना जीआरपी में छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। जीआरपी प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
मामला नई दिल्ली का होने के चलते केस नई दिल्ली ट्रांसफर किया जा रहा है। नई दिल्ली पुलिस को सूचित कर दिया है। आरोपी युवक का कहना था कि वह गुड़गांव में आईटी कंपनी चलाता है। महिला उसकी कर्मचारी है। काम छोड़कर जा रही है। उससे हिसाब करना बाकी था।