फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   19 Year Old Boy Murder In Agra Masta Ki Bagichi At Diwali Crime News In Hindi

आगरा: दिवाली पर भरे बाजार में युवक की चाकू से गोदकर हत्या से सनसनी

Sun, 15 Nov 2020 08:31 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 15 Nov 2020 08:31 AM IST
सार

  • जेल से जमानत पर छूटकर आया था
  • किशोरी के परिजनों पर हत्या का आरोप
  • दिवाली के दिन हत्या से बाजार में मची अफरातफरी

विज्ञापन
19 Year Old Boy Murder In Agra Masta Ki Bagichi At Diwali Crime News In Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना छत्ता स्थित मस्ता की बगीची बाजार में शनिवार दोपहर को दिवाली पर युवक विशाल सागर (20) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। युवक किशोरी को बहलाफुसलाकर अपहरण करने का आरोपी था। जेल से जमानत पर छूटकर आया था। किशोरी के परिजनों ने ही हत्या को अंजाम दिया। घटना से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। बाजार बंद हो गया। आरोपी घर से फरार हो गए। वहीं मृतक के परिजनों ने आरोपियों के घर के बाहर शव रखकर हंगामा किया। इससे तनाव हो गया। पुलिस ने किशोरी के परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 
विज्ञापन


मूलरूप से हवेली बहादुर खां निवासी विशाल पुत्र फूलचंद इन दिनों लैन गऊशाला में किराये पर मकान लेकर परिवार सहित रह रहा था। सीओ छत्ता राजीव कुमार ने बताया कि विशाल के खिलाफ जून में छत्ता क्षेत्र की किशोरी का बहला-फुसलाकर अपहरण करके ले जान का मुकदमा दर्ज हुआ था। उसे जेल भेजा गया था। पुलिस ने किशोरी को बरामद किया था। 20 दिन पहले विशाल जेल से जमानत पर बाहर आया था। 
विज्ञापन


शनिवार दोपहर तकरीबन तीन बजे वह मस्ता की बगीची बाजार दिवाली की खरीदारी करने आया था। आरोप है कि सब्जी मंडी के पास उसे किशोरी के परिवार के दिलीप उसके बेटे आकाश और सागर ने घेर लिया, उनमें विवाद होने लगा। इस दौरान गालीगलौज भी हो गई। तभी एक ने चाकू निकाल लिया। विशाल के सीने और पेट में चाकू से प्रहार कर दिए। वह खून से लथपथ गिर पड़ा। उसके ऊपर बैठकर भी चाकू से प्रहार किए। इसके बाद तीनों आरोपी खून से सना चाकू लेकर भागने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से इलाके में दहशत फैल गई। आरोपियों के पास चाकू होने के कारण कोई उन्हें पकड़ने की हिम्मत नहीं कर सका। पुलिस के पहुंचने से पहले बाजार बंद हो गया। जानकारी पर मृतक के परिजन आ गए। वह उसे अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

परिजनों ने की आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
विशाल का शव परिजन किशोरी के घर के बाहर ले आए। किशोरी सहित अन्य लोग भाग गए थे। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। जानकारी पर थाने की फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया। पुलिस को डर था कि लोग घर में तोड़फोड़ कर सकते हैं।

पुलिस ने किसी तरह सभी को समझाया। कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब लोग माने। इसके बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। क्षेत्र में पुलिस तैनात की गई है। सीओ छत्ता राजीव कुमार ने बताया कि दिलीप, आकाश और सागर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। वह घर पर ताला लगाकर भाग गए हैं। उनकी तलाश की जा रही है। रिश्तेदारों के यहां भी दबिश दी है। 

नजर रख रहे थे आरोपी 
पुलिस का कहना है कि किशोरी को अगवा ले जाने से उसके परिजन आहत थे, वो विशाल को सबक सिखाना चाहते थे। उस पर नजर रख रहे थे कि वो फिर से तो किशोरी के साथ कुछ हरकत तो नहीं कर सकता है।  

किशोरी से करना चाह रहा था शादी
सीओ छत्ता राजीव कुमार ने बताया कि जांच में पता चला कि विशाल किशोरी से शादी करना चाह रहा था। वह जब उउसे अगवा करके ले गया था, तब किशोरी 17 साल की थी। अब कुछ महीने बाद ही 18 साल की होने वाली थी। इस वजह से शादी की कह रहा था।

इसका किशोरी के परिजन विरोध कर रहे थे। आशंका है कि आरोपी पूरी तैयारी के साथ ही आए थे। इसलिए बीच बाजार में हत्या करके फरार हो गए। विशाल तीन भाइयों में मझला था। सभी मजदूरी करते हैं। एक बहन और है। मां की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed