फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   दो पक्षों में चले पत्थर, सांप्रदायिक तनाव, पुलिस तैनात, कई लोग हिरासत में

दो पक्षों में चले पत्थर, सांप्रदायिक तनाव, पुलिस तैनात, कई लोग हिरासत में

Sun, 14 Oct 2018 11:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 14 Oct 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
दो पक्षों में चले पत्थर, सांप्रदायिक तनाव, पुलिस तैनात, कई लोग हिरासत में
बवाल के बाद एकत्र स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
एत्माद्दौला के टेढ़ी बगिया के विकास नगर में रविवार शाम दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इसमें दोनों ओर से पत्थर चले। तीन लोग घायल हो गए। सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया। एहतियातन पुलिस तैनात कर दी गई। मौके से कई लोग हिरासत में लिए गए हैं।
विज्ञापन


एक तरफ से तहरीर सरस्वती देवी ने दी है। इसमें बताया है कि शाम पांच बजे उनकेजेठ बहादुर सिंह की परचून की दुकान पर तीन बच्चे टॉफी लेने आए। वे गाली दे रहे थे। सरस्वती का कहना है कि उसके बेटे अमित ने उन बच्चों से कहा कि गाली देकर बात न करें। इस पर भी वे नहीं माने तो अमित ने फटकार लगा दी। वे इसी पर गुस्से में आ गए। घर चले गए। वहां से परिवार के ही गफ्फार के दो बेटे परवेज और इकरार, दोस्त अमन, अरमान केसाथ आ गए। सरस्वती देवी ने बताया कि उन लोगों ने हमारे घर पर हमला बोल दिया। अमित के साथ मारपीट की। शोर मचने पर जाटव बस्ती से काफी लोग आ गए।
विज्ञापन


उन लोगों ने हमलावरों की पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों और से पथराव हुआ। इसमें अमित और परवीन बेगम समेत तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस के पहुंचने पर बवाल शांत हुआ। पुलिस ने मौके से कई लोगों को हिरासत में लिया है। दूसरे पक्ष के गफ्फार का कहना है कि सरस्वती देवी के बेटों और भतीजों ने हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जब आरोपियों की तलाश में जा रही थी तब उस पर भी पत्थर फेंके गए। यहां पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों के बीच भी पथराव हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed