फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   चिश्ती की दरगाह में अवैध दुकानदारों ने पीटे सुरक्षाकर्मी

चिश्ती की दरगाह में अवैध दुकानदारों ने पीटे सुरक्षाकर्मी

Thu, 04 Oct 2018 11:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 04 Oct 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
चिश्ती की दरगाह में अवैध दुकानदारों ने पीटे सुरक्षाकर्मी
police beaten
फतेहपुर सीकरी में प्रतिबंधित क्षेत्र हजरत सलीम चिश्ती की दरगाह परिसर में अवैध दुकानदारों और एसआईएस सुरक्षाकर्मियों के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान दुकानदारों ने सुरक्षाकर्मियों को पीटा। हादसे के बाद से दरगाह परिसर में भगदड़ मच गई। पुलिस ने आठ दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


बुधवार को एसआईएस सुरक्षाकर्मी पवन, संदीप, अजीत सिंह व दिनेश कुमार डयूटी पर दरगाह परिसर पहुंचे। सुरक्षाकर्मियों को देखकर अवैध फड़ लगाने वाले कुछ लोग भागने लगे। इसी दौरान सुरक्षा कर्मियों ने अन्य दुकानदारों से सामान बटोरने के लिए कहा। तभी अवैध फड़ लगाने वाले दुकानदारों व सुरक्षा कर्मचारियों के बीच आपस में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


आरोप है कि दरगाह में दुकान लगाने वालों ने एक राय होकर सुरक्षा कर्मियों के साथ मारपीट कर दी। सुरक्षा कर्मियों ने जब्त की चादर की तीन गठरियों को थाना परिसर में जमा कराया गया है। स्मारक उपमंडल के संरक्षक सहायक कलंदर बिन्द की तहरीर पर शकील, कल्लू, आसिफ, पप्पू, लाला, समीर, राशिद व कासिम समेत आठ दुकानदारों के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि सुप्रीम कोर्ट लंबित रिट संख्या 653/96 की सुनवाई में विश्व धरोहर की सुरक्षा, संरक्षा और रखरखाव के लिए खंडपीठ निर्देश देती रही है। वर्ष 2004 में दिए निर्देश के अनुपालन में चिश्ती की दरगाह परिसर तथा दरगाह से 100 मीटर क्षेत्र को व्यावसायिक गतिविधियों के लिए प्रतिबंधित किया गया है। समीप की दुकानों में ताले व सील लगी हुई है। इसके बावजूद हजरत चिश्ती की दरगाह परिसर में सुप्रीम कोर्ट की अनदेखी कर जगह- जगह बाजार सजाकर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित रहती हैं।


प्रतिबंधित क्षेत्र में रोजाना चेकिंग के निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की खंडपीठ ने प्रतिबंधित क्षेत्र में एएसआई व पुलिस के नामित अधिकारियों को प्रतिदिन पर्यवेक्षण के निर्देश दिए गए हैं। आदेश का अनुपालन नहीं होने पर नामित अधिकारियों को दंडित किऐ जाने का भी आदेश दिया गया है। इसके बाबजूद नामित अधिकारी उदासीन बने रहते हैं और चिश्ती की दरगाह समेत प्रतिबंधित क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियां प्रतिदिन देखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed