फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   तीन दिन से महिला गायब, मायका पक्ष ने लगाया जाम

तीन दिन से महिला गायब, मायका पक्ष ने लगाया जाम

Wed, 27 Jun 2018 11:36 PM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
तीन दिन से महिला गायब, मायका पक्ष ने लगाया जाम
जसराना। गांव मुस्तफाबाद से तीन दिन से महिला के साथ ससुरालियों के गायब होने पर मायके पक्ष ने मंगलवार देर रात थाना जसराना में ससुराल पक्ष के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। पुलिस के कार्रवाई न करने पर गुस्साए मायके पक्ष के लोगों ने पहले ससुराल जाकर तलाश की बाद में मुस्तफाबाद चौराहे पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर थाना जसराना के साथ एका, फरिहा का फोर्स पहुंचा और समझा बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


गांव गीगना निवासी प्रेमलता की शादी गांव मुस्तफाबाद निवासी विजय के साथ हुई है। शादी के बाद से ही पति-पत्नी में अनबन रहती है। मायके पक्ष ने बताया कि 25 जून को प्रेमलता के पेट में दर्द होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने मुस्तफाबाद में ही झोलाछाप से दवा दिलवाई थी। उसके बाद से ही उनका उनकी पुत्री के साथ संपर्क नहीं हो सका है।
विज्ञापन


मायके पक्ष ने बताया कि पति उसे काफी मारता पीटता भी था। मंगलवार से ससुराल पक्ष के लोग भी गायब थे इस पर मायके पक्ष के लोग गांव पहुंच तो वहां कोई नहीं मिला। उन्होंने ससुरालियों के खिलाफ पुत्री की हत्या करने की तहरीर दी। पुलिस ने हत्या के बजाए गुमशुदगी दर्ज की। पुलिस के कार्रवाई न करने पर बुधवार को मायके पक्ष के लोग मुस्तफाबाद पहुंचे और घर में तलाशी ली। वहीं महिला-पुरुषों ने मुस्तफाबाद चौराहे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक ऊदल सिंह ने जाम खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण महिला को तलाशने एवं अभियोग दर्ज करने की मांग कर रहे थे। सीओ जसराना प्रेमप्रकाश यादव ने कार्रवाई करने का भरोसा दिया तो लोगों ने जाम खोल दिया। बाद में सीओ ने पुलिस ने घर के कमरों को खोलकर महिला को तलाशने के साथ सबूत भी जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed